Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

– जिलाधिकारी उदराज सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागर में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में औद्योगिक विकास हेतु प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद पूरी तत्परता से की जायेगी। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि औद्योगित संस्थानों से जो भी समस्याएं प्राप्त हुई हैं, उनका पूरी प्राथमिकता व तत्परता से समाधान किया जाए। जिलाधिकारी ने आगामी बैठकों में सक्षम अधिकारियों द्वारा पूरी तैयारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया जाए। डीएम ने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्रों में अनावश्यक शटडाउन न करें और यदि कोई फॉल्ट आता है तो उसे तत्काल दूर किया जाये। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि औद्योगिक संस्थानों के साथ बैठक कर, सीएसआर के अन्तर्गत गोद लिये गये स्कूलों की अद्यतन स्थिति अपडेट करके सूची प्रस्तुत करना सुनिश्चि करें। जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को आगामी बैठकों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिये। उन्होने शिमला से मल्सा, दरऊ रोड चौड़ीकरण किये जाने हेतु 15 दिन के भीतर सर्वे कर, रिपोर्ट शासन में प्रेषित करने के निर्देश लोनिवि के अभियंताओं को दिये। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को निर्देश दिये कि औद्योगिक संस्थानों को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्धारित समयान्तर्गत जारी करना सुनिश्चित करें। आर0एम0 सिडकुल पन्तनगर द्वारा बताया गया कि वेयर हाउस की बाउन्ड्री वॉल का कार्य गतिमान है। मैथनॉल लाइसेन्स की वैद्धता 05 वर्ष किये जाने हेतु जिलाधिकारी ने पत्र शासन का प्रेषित करने हेतु जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये। आर0एम0 पी0सी0बी0 को निर्देशित किया गया कि बायॉ कचरें के निस्तारण के कार्य मे लगी इकाई का समय-समय पर निरीक्षण करें। अधि0 अभियन्ता लो0नि0विभाग काशीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि महुआखेड़ागंज रेलवे क्रासिंग से खाईखेड़ा तक की रोड माह अक्टूबर 2023 तक पूर्ण कर ली जायेगी।
सिडकुल सितारगंज चौकी को रिपोर्टिंग चौकी तथा सिडकुल पन्तनगर चौकी को थाने में परिवर्तित करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित करेन हेतु संबंधित को कहा। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बैठक में उठाये गये समस्त बिन्दुओं के संबंध में संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देशत दिये।
बैठक में सदस्य सचिव विपिन कुमार, एडीएम जय भारत सिंह केजीसीसीआई अध्यक्ष श्री अशोक बंसल, एसईडब्ल्यूएस अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, एसएसआईडब्ल्यूए के अध्यक्ष कृष्ण सत्यावली, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, आरएम सिडकुल सितागरंज, काषीपुर, क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी नरेश गोस्वामी, आशीष भटनागर सहित जनपद के उद्यमी एवं अधिकारी उपस्थित रहें।
———————————————–

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस ने दो महिला स्मैक तस्करो को 44.76 ग्राम स्मैक व स्मैक को बेचकर प्राप्त 83,600 रुपए के साथ किया गिरफ्तार।

थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस ने दो महिला स्मैक तस्करो को 44.76 ग्राम स्मैक व स्मैक को बेचकर प्राप्त 83,600 रुपए के साथ किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *