पानी के कटाव में बहे 6 मकानों का जायजा लेने मधुबन नगर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद सिंह बाबा ने पीड़ितों से मुलाकात की

पानी के कटाव में बहे 6 मकानों का जायजा लेने मधुबन नगर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद सिंह बाबा ने पीड़ितों से मुलाकात की

काशीपुर। बरसात के दौरान ढेला नदी के पानी के कटाव में बहे 6 मकानों का जायजा लेने मधुबन नगर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद सिंह बाबा ने पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर-12 में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकान मालिकों को उचित मुआवजा देने की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे एनसी सिंह ‘बाबा’ ने स्थलीय निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से सरकार से शीघ्र पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने की जानकारी प्राप्त की। मौके पर उपस्थित रहे उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पीड़ितों के पुनर्वास और उचित मुआवजे के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि पीड़ित पक्ष को तत्काल राहत दी जाए। वहीं एनसी बाबा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार नदी के बहाव होने के बावजूद मानसून से पूर्व सरकारी विभागों ने पिचिंग जैसी जरूरतों को पूरा न कर आज पूरी ढेला बस्ती मधुबन नगर को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। इसमें पूरी तरह प्रशासन का दोष है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के सिंह से की भेंट।

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।