भाईचारा एकता मंच ने बस्तियों की समस्याओं से विधायक को कराया अवगत, शीघ्र समाधान का आश्वासन

रिपोर्टर राजीव कुमार

भाईचारा एकता मंच ने बस्तियों की समस्याओं से विधायक को कराया अवगत, शीघ्र समाधान का आश्वासन
रुद्रपुर। जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा जी के कार्यालय पहुंचकर उन्हें भी बस्तियों की विद्युत समस्या एवं नजूल की समस्या से अवगत कराया तथा माननीय मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उनके प्रतिनिधि के रूप में विधायक शिव अरोड़ा जी को सौंपा। विधायक श्री अरोड़ा ने भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही बस्तियों की विद्युत कनेक्शन की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा साथ साथ नजूल पर सरकार की मंशा साफ है और उसके लिए अधिकारियों द्वारा की जा रही हीला हवाली को लेकर भी जिलाधिकारी के साथ वार्ता की जाएगी इस मौके पर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार, अवतार सिंह बिष्ट ,रेनू जुनेजा, ममता श्रीवास्तव ,सुमनपन्त ,शीला चौधरी, गीता देवी, मोहित शर्मा ,उमेश भारती, काजल राघव सुनील, सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

उदयीमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है सरकार : चुघ

नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले और ऑफ़लाइन परीक्षा शुरू होने से सात दिन पहले है। परीक्षा शुल्क ऑफलाइन मोड के लिए 100 रुपये और ऑनलाइन मोड के लिए निःशुल्क है।