भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम प्रांगण के कारगिल शहीद पार्क में हरेला पर्व मनाया गया

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम प्रांगण के कारगिल शहीद पार्क में हरेला पर्व मनाया गया

काशीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम प्रांगण के कारगिल शहीद पार्क में हरेला पर्व मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि हरेला पर्व के उपलक्ष में प्रत्येक बूथ पर आज और कल दो दिवसीय हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का पर्व हरेला मानव और पर्यावरण के अंतर संबंधों का अनूठा पर्व है। वनों से हमें अनेक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिलते हैं। अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियां मिलती हैं, जिनका प्रयोग औषधियां बनाने में किया जाता है। हरेला पर्व पर फलदार व कृषि उपयोगी पौधरोपण की परंपरा है। हरेला केवल अच्छी फसल उत्पादन ही नहीं, बल्कि ऋतुओं के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।
श्रावण मास भगवान भोलेशंकर का प्रिय मास है, इसलिए हरेला के इस पर्व पर कहीं-कहीं हर-काली के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि श्रावण मास भगवान शिव को विशेष प्रिय है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर ही भगवान शंकर का वास माना जाता है। इसलिए भी उत्तराखंड में श्रावण मास में पड़ने वाले हरेला का अधिक महत्व है। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम में मेयर उषा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट, पार्षद गंधार अग्रवाल, राजकुमार यादव, कविता यादव, रवि प्रजापति, गुरविंदर सिंह चंडोक, डॉ, गिरीश तिवारी, मनोज प्रजापति, वैशाली गुप्ता, राजकुमार सेठी, राजेंद्र सैनी एडवोकेट, बृजेश सैनी, समरपाल चौधरी, विपिन अरोरा, पुष्कर बिष्ट, धीरज वर्मा, राजीव अरोरा, अशोक सैनी आदि रहे।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

करीब 30 वर्षीय एक महिला दो छोटे बच्चों के साथ बगैर बताए घर से हुई लापता

वाहन चोरी के विरूद्ध गदरपुर थाना पुलिस की कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाईकिल के साथ 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *