रूद्रपुर । भारत विकास परिषद द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत डालचंद की प्रेरणा से

रूद्रपुर । भारत विकास परिषद द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत डालचंद की प्रेरणा से श्री दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के परिसर में भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा द्वारा एक औषधीय उद्यान बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के औषधीय वृक्ष एवं पौधे लगाकर शुभारम्भ किया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विष्णु सक्सेना एवं सचिव कीर्ति शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद प्रत्येक वर्ष हरेला पर्व पर महानगर व आसपास के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जहां पर भी आवश्यकता होती है फलदार व छायादार पौधों को सैकड़ों की संख्या में लगवाते हैं इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी एवं वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि सभी छात्राओं को अपने जीवन में फलदार, छायादार या औषधीय पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। साथ ही रोप गए पौधे की परिवार के सदस्य की तरह पालन पोषण भी करना चाहिए ताकि यह पौधा वृक्ष का रूप लेकर लोगों के अपना लाभ दे सकें। श्री चुघ ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसे देखते हुए अधिक से अधिक पौधा रोपण करना आवश्यक हो गया है। क्योंकि हम सभी को वृक्षों के माध्यम मिलने वाली जीवन दायक ऑक्सीजन से ही जीवन मिलता है। उन्होंने बताया अभी उद्यान हेतु 51 प्रकार केऔषधीय पौधे एवं वृक्ष लगाए गए हैं। वृक्षारोपण के पश्चात छात्रावास की बालिकाओं को फल वितरण किया गया।वृक्षारोपण के अवसर पर विष्णु कुमार सक्सेना, केवल कृष्ण ईशपुजानी, मनोज अरोरा, कैलाश अग्रवाल, दीपक अरोरा, निखिल टंडन, विवेक बिसेन, राजेन्द्र सहाय, राकेश बंसल, दिवाकर पाण्डेय, श्रीमती सीमा बिंदल, राजकुमार बिंदल, शक्ति बठला , छात्रावास वार्डन प्रेमा बहनजी एवं बालिकाएं उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

रुद्रपुर । नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में जगह जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

Chandrayaan 3 की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड ने ISRO की टीम को दी बधाई, बोले- ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक लॉन्चिंग होने  पर