उत्तराखंड देवभूमि में धर्मांतरण कराने वालों की खैर नहीं तथा

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

उत्तराखंड देवभूमि में धर्मांतरण कराने वालों की खैर नहीं तथा किच्छा के आजादनगर वार्ड नंबर 2 में धर्मांतरण कराने का प्रयास करने वाली ईसाई मिशनरी के लोग दुनिया के किसी भी कोने में हूं उन्हें हमारी पुलिस ढूंढ कर लाएगी और सजा दिलाएगी।
उक्त उद्गार आज किच्छा के आजादनगर में 7 जून को अमेरिका से आए ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा 20 हिंदुओं को गुमराह कर ईसाई बनाने के प्रयास का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पर्दाफाश करने पर आज किच्छा पुलिस द्वारा जबरन धर्मांतरण 3/5 धारा के अंतर्गत मुकदमा कायम करने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र उत्तरप्रदेश की सीमा से लगा हुआ है तथा हमारे जिला से नेपाल की सीमा लगती है, भाजपा के आजादनगर के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार कोली को राजीव भारद्वाज के साथ ग्रामीणों ने सूचना दी कि अमेरिका से आए हुए तीन ईसाई ग्राम में 20 लोगों को लालच देकर हिंदू से ईसाई बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं, तत्काल राजकुमार कोली की सूचना पर नगरअध्यक्ष मोहन सक्सेना व अन्य भाजपा कार्यकर्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक उन लोगों ने तीनों ईसाइयों को वहां से पिछले दरवाजे से भगा दिया इसकी पूरी वीडियो व फोटोग्राफी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर ली, जहां इन सबके दावत की व्यवस्था 20 गुमराह हिंदू व ईसाई मिशनरी के लोगों की फोटो वीडियो मौजूद है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में सभी तथ्यों से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, मुकदमा कायम हो चुका है। ज्ञातव्य हो कि धर्मांतरण विरोधी कानून पुष्कर सिंह धामी सरकार लेकर आई है तथा किसी भी सूरत में देवभूमि में धर्मांतरण का कुत्सित प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ नगर अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, सभासद संदीप अरोरा, राजकुमार कोली, महामंत्री मुकेश कोली, नितिन बाल्मीकि, सुरेन्द्र चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जानकारी के मुताबिक महानगर के शांति कालौनी निवासी इकरार की भूतबंगला में कल्याणी नदी के पुल के पास हाई-वे किनारे हार्डवेयर पेंटसाप की दुकान है। दुकान में शनिवार को 11 बजे के करीब आचनक आग लग गयी

ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा – दिल्ली मैं कॉल सेंटर की आड़ में साइबर ठगी करने वाले संगठित गैंग का किया भंडाफोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *