तमाम ठेले वालों ने कांग्रेस से जुड़िए यात्रा में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रिपोर्टर जुगनु खान काशीपुर

तमाम ठेले वालों ने कांग्रेस से जुड़िए यात्रा में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े जाने का आरोप लगाते हुए तमाम ठेले वालों ने शुक्रवार सायं “कांग्रेस से जुड़िए” यात्रा में शामिल होने काशीपुर पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि काशीपुर में करीब 20 वर्ष पूर्व उपजिलाधिकारी रहे डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने टांडा तिराहा से अलीगंज की ओर जाने वाली सड़क के किनारे हम गरीब ठेले वालों को फल सब्जी आदि के ठेले लगाने की अनुमति दी थी। तब से अब तक हम अपने ठेले लगाकर परिवार की गुजर-बसर करते आ रहे हैं, लेकिन इन दिनों अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर प्रशासन द्वारा हम पर जुल्म ढाया जा रहा है।नगर प्रशासन व पुलिस विभाग के लोग आए दिन अतिक्रमण के नाम पर परेशान करते हैं। चालान कर भारी रकम वसूल जाती है। इस मामले में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष का कोई भी जनप्रतिनिधि हमारे साथ नहीं है। आग्रह किया कि इस संबंध में हस्तक्षेप कर कारगर कदम उठाएं, ताकि भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हमारे परिवार को यह महसूस हो सके कि कोई तो हमारा है। इससे पूर्व माल्यार्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं न्यू आजाद ठेला खोखा यूनियन, काशीपुर के अध्यक्ष इलियास माहीगीर, अनिल शर्मा व सोमनाथ शर्मा के साथ वसीम, राशिद, जाहिद, नासिर, प्रमोद कुमार, कन्हैया, विजय, शायदा, नवाबजान, रिजवान, जावेद, सादिक, शेर मोहम्मद, गफ्फार, राशिद हुसैन, इकबाल, नदीम, सुरेश सागर, नजाकत रामू व सुरेश कुमार आदि तमाम ठेले वाले थे।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

काशीपुर में “कांग्रेस से जुड़िये” यात्रा के दौरान हरीश रावत ने केन्द्र व राज्य सरकार पर बोला तीखा हमला

पुलिस ने बाहरी/ संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया सत्यापन अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *