Saturday, July 27, 2024

Latest Posts

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

काशीपुर में “कांग्रेस से जुड़िये” यात्रा के दौरान हरीश रावत ने केन्द्र व राज्य सरकार पर बोला तीखा हमला

काशीपुर। “कांग्रेस से जुड़िये” यात्रा शुक्रवार सायं यहां जोशोखरोश से निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व दिग्गज कांग्रेसी एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करते हुए आमजन से कांग्रेस से जुड़ने का आहवान किया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक बड़ी संख्या में एकजुट कांग्रेसी कार्यकर्ता किला तिराहा पर एकत्रित हुए। यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जोरदार खैरमखदम करने के उपरांत कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते कार्यकर्ताओं के काफिले ने गंतव्य की ओर कूच किया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए कांग्रेस से जुड़ने का आहवान करते नजर आ रहे थे। पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार व पार्क रोड होते हुए यात्रा रूपी काफिला एमपी चौक पहुंचा। यहां अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सदैव हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती आई है। लेकिन आज जनसाधारण बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है। लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, लिहाजा देश में लगातार कमजोर होते जा रहे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आमजन का कांग्रेस से आत्मीयता के साथ जुड़ना जरूरी है। गांधी, नेहरू और अंबेडकर की नीतियों पर चलकर संविधान को बचाए और बनाए रखने के लिए कांग्रेस से जुड़ना जरूरी है। कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात कहने वाले विपक्ष को कमजोर करने पर तुले हैं। लेकिन उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो सकेंगे। रावत ने कहा कि धर्म की राजनीति का ढोंग करने वाले कांग्रेस को अधर्मी कहते नहीं थकते, लेकिन वे भूर जाते हैं कि कांग्रेस राम की पार्टी है। सीताराम की पार्टी है। बजरंग बली भी हमारे साथ हैं। कर्नाटक में सत्ता की नली बजरंग बली ने ही खोली। कई मुद्दों पर केन्द्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस किसी भी दशा में जनता का उत्पीड़न नहीं होने देगी। आमजनजन को कांग्रेस से जोड़ने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन “कांग्रेस से जुड़िये” यात्रा की सफलता से बेहद खुश नजर आये। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, जयसिंह गौतम, स. इंदर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, अलका पाल, इंदुमान, जया शर्मा, शफीक अहमद अंसारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, चेतन अरोरा, जितेन्द्र सरस्वती, कमल गुजराल, अब्दुल अजीज कुरैशी, अर्पित मेहरोत्रा, अज्जू खान, महेंद्र बेदी, विनोद होंडा, संजय चतुर्वेदी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, डॉक्टर अशफाक, इल्यास माहीगीर, सुभाष पाल, विकल्प गुड़िया आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। संचालन साबिर हुसैन ने किया।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.