किच्छा:- हल्द्वानी मार्ग के दुकानदारों को लोक निर्माण विभाग द्वारा नोटिस जारी किए

Spread the love

किच्छा:- हल्द्वानी मार्ग के दुकानदारों को लोक निर्माण विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। शनिवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा किच्छा के हल्द्वानी मार्ग पर रेलवे पटरी किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बडीया चौराहे पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात किया।
पीड़ित दुकानदारों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को बताया कि उनके द्वारा करीब 30 – 40 वर्षों से हल्द्वानी मार्ग पर पटरी किनारे मेहनत मजदूरी एवं व्यापार कर अपना जीवन यापन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा अचानक कार्यवाही किए जाने से सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा हल्द्वानी मार्ग पर करीब ढाई सौ दुकानदारों को चिन्हित करते हुए आवासीय मकान एवं दुकानें तोड़ने का नोटिस जारी किया गया है।
प्रशासन की कार्यवाही से पूर्व ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। पीड़ित दुकानदारों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले किच्छा हल्द्वानी मार्ग के दोनों तरफ 3 मीटर अतिक्रमण मुक्त कराने का निशान लगाया गया था हम सभी दुकानदारों ने विभाग द्वारा लगाए गए निशान तक स्वेच्छा से ही निशान के पीछे अपनी दुकानों को कर दिया।
पीड़ित दुकानदारों का दर्द सुनने के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा से बात किया और दुकानदारों को कुछ समय देने एवं दुकानदार, स्थानीय प्रशासन एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठकर कोई रास्ता निकाला जाए जिससे वर्षो से अपनी आजीविका चलाने वाले दुकानदारों का अहित न हो। उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि अभी विभागीय कार्य से बाहर है किच्छा पहुंचकर सार्थक प्रयास कर आवश्यकतानुसार किच्छा हल्द्वानी मार्ग पर दुकानदारों से अतिक्रमण खाली कराए जाने हेतु निर्देशित किया जाएगा। इस दौरान मनमोहन सक्सेना, चंदन जयसवाल, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, राजकुमार कोहली, उमेश पाल ,महेंद्र पाल, गोल्डी गोराया ,मुकेश कोली ,भोला सक्सेना, टीटू शर्मा समेत समस्त बंडिया चौराहे के व्यापारी उपस्थित थे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

किच्छा:- हल्द्वानी मार्ग के दुकानदारों को लोक निर्माण विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *