अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही जारी, जसपुर व केलाखेड़ा क्षेत्र से हटाया अवैध निर्माण

रिपोर्टर राजीव गौड

अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही जारी, जसपुर व केलाखेड़ा क्षेत्र से हटाया अवैध निर्माण
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25.05.2023 को क्षेत्राधिकारी काशीपुर, तहसीलदार जसपुर, प्रभारी निरीक्षक जसपुर की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से थाना जसपुर के ग्राम राजपुर में ग्रामवासियों द्वारा तालाब की सरकारी भूमि, नालों पर किये गये अतिक्रमित स्थलों में तीन मंजिले आवासीय भवनो को ध्वस्त किया गया व अतिक्रमित तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया, 29 आवासीय भवनों को नोटिस जारी किये गये है जिन्हें ध्वस्त करने की कार्यवाही जारी है।
इसके अतिरिक्त केलाखेड़ा क्षेत्र में भी श्रीमान क्षेत्राधिकारी बाजपुर, तहसीलदार बाजपुर व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के साथ केलाखेड़ा में 02 अवैध मजारों, 05 मकानों व 45 दुकानों को ध्वस्त किया गया l

More From Author

युवा पंजाबी महासभा ने किया आईएएस बनीं गरिमा नरूला को सम्मानित

बिना सत्यापन कराए पुलभट्टा क्षेत्र में रह रहे लोगों के विरुद्ध पुलभट्टा पुलिस की कार्यवाही