मेयर रामपाल सिंह ने उत्तराखंड के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल से यमुना कॉलोनी देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और रुद्रपुर शहर के विकास एवं जन समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

मेयर रामपाल सिंह ने उत्तराखंड के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल से यमुना कॉलोनी देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और रुद्रपुर शहर के विकास एवं जन समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की।

मुलाकात के दौरान मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम रूद्रपुर द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और रुद्रपुर शहर की लगातार बढ़ रही आबादी को देखते हुए विकास के लिए अतिरिक्त बजट देने का आग्रह भी किया। मेयर ने कहा कि परिसीमन के बाद रूद्रपुर नगर निगम के वार्डों की संख्या 20 से 40 हो गई थी जिसके बाद कई संसाधनों को बढ़ाए जाने की आवश्यकता पिछले कई वर्षों से महसूस की जा रही है नगर निगम का क्षेत्रफल तो बढ़ चुका है लेकिन संसाधन अभी भी बहुत कम है जिसके चलते नगर निगम को व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के पास पर्यावरण मित्रों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों का भी अभाव है जिसके चलते सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। मेयर ने शहरी विकास मंत्री से व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु नगर निगम में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने एवं कई अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए बजट जारी करने की भी मांग की। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मेयर रामपाल सिंह को उठाई गई समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

More From Author

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची।

उधमसिंहनगर पुलिस ने काशीपुर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *