25.23 ग्राम स्मैक के साथ पुलभट्टा पुलिस ने 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्टर राजीव रुद्रपुर

25.23 ग्राम स्मैक के साथ पुलभट्टा पुलिस ने 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशन में दौरान चेकिंग दिनांक 05/04/2023 को थाना गेट पुलभट्टा पर मो0सा0 पल्सर रंग काला UK06BB-5574 सवार 1- मनोज सिंह अरमोली पुत्र स्व नारायण सिंह निवासी बिन्दुखता गांधीनगर प्रथम थाना लाल कुआ जिला नैनीताल के कब्जे से 15.12 ग्राम स्मैक 2. कमल सिह कोरंगा पुत्र विशन सिंह कोरंगा निवासी ग्राम लीथी सामा थाना कपकोट जिला बागेश्वर हाल निवासी गांधीनगर द्वतीय थाना लालकुआ जिला नैनीताल के कब्जे से 10.11 ग्राम स्मैक दोनो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 25.23 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई पूछताछ में पकडे गये व्यक्तियो ने बताया की यह स्मैक पूछताछ मे दोनो अभि0गणो द्वारा स्मैक पीने का आदि होने व बहेडी रेलवे स्टेशन से कल्लू नामक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाने की बात बतायी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO- 69/2023 धारा 8/21/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामदा स्मैक की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आकी गयी है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- मनोज सिंह अरमोली पुत्र स्व नारायण सिंह निवासी बिन्दुखता गांधीनगर प्रथम थाना लाल कुआ जिला नैनीताल
2-कमल सिह कोरंगा पुत्र विशन सिंह कोरंगा निवासी ग्राम लीथी सामा थाना कपकोट जिला बागेश्वर हाल निवासी गांधीनगर द्वितीय थाना लालकुआ जिला नैनीताल
बरामदगी
1. लगभग 25.23 ग्राम अवैध स्मैक कीमत करीब 2.5 लाख रुपये
2- 02 अद्द मोबाईल फोन व 1400 रू0 नगद व 01 अदद आधार कार्ड
3-एक अदद मो0सा0 पल्सर न0-UK06BB-5574
अपराधिक इतिहास
अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, वरिष्ठ पदाधिकारीयो को किया समान्नित, प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री हेमा जोशी बोली हमारी ताकत कार्यकर्ताओ का अर्थक परिश्रम है

विधायक शिव अरोरा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के नेम प्लेट लगाने के अभियान का शुभारंभ किया,बोले कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *