भाईचारा एकता मंच की महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह कैंटीन शुरू जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने किया शुभारंभ

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

भाईचारा एकता मंच की महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह कैंटीन शुरू
जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने किया शुभारंभ
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच द्वारा संचालित गुरुनानक स्वयं सहायता समूह द्वारा जिला चिकित्सालय में कैंटीन का शुभारंभ आज विधिवत रूप से कर दिया गया कैंटीन का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश सिन्हा, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला एवं भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया इस अवसर पर कैंटीन संचालक वह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया ।इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ सिन्हा ने कहा की जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए स्वच्छ साफ उत्तम भोजन के साथ साथ नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है उचित दामों पर सभी को सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक समस्त प्रकार के स्वच्छ स्वादिष्ट खाने की व्यवस्था कैंटीन में उपलब्ध रहेगी इस मौके पर जिला चिकित्सालय के मैनेजर अजयवीर सिंह चिकित्सालय का समस्त स्टाफ भाईचारा एकता मंच की सदस्य एवं कैंटीन की संचालक सीता कौर, मुन्नी देवी, गीता सिंह, शीला चौधरी, मीना देवी आदि मौजूद रहे

More From Author

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

थाना झनकईया पुलिस द्वारा कच्ची शराब का कारोबार करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई।

रुद्रपुर 02 शातिर चोरों को पुलभट्टा पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *