किच्छा क्षेत्र में 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में,7000 लीटर लहन नष्ट।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

किच्छा क्षेत्र में 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में,7000 लीटर लहन नष्ट।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व नशे के विरुद्ध अभियान में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज के निर्देशन व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व मे दिनांक 02/03/2023 को चौकी कलकत्ता फार्म थाना किच्छा पुलिस टीम द्वारा प्रधान लाइन धौरा डाम में गश्त के दौरान गुरमीत सिंह के घर के पीछे डैम किनारे अभियुक्त प्रताप सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी प्रधान लाइन धौरा डाम थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर को कच्ची शराब की कशीदगी के उपकरणों सहित मौके से एक काले रंग की ट्यूब के अंदर लगभग 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ समय 12.20 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना किच्छा में FIR NO. 78/23 धारा 60(2) EX ACT बनाम प्रताप सिंह के विरुद्ध मुकदमा तफ्तीशी पंजीकृत किया गया तथा मौके पर लगभग 7000 लीटर लहन नष्ट किया गया अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय मे पेश किया जाएगा। नशे के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

 

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत 20000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

ट्रांजिट कैंप शिव नगर स्थित श्री चामुण्डा देवी मंदिर के सामने इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में गत रात्रि श्री खाटू श्याम संकीर्तन में भजन गायक कलाकारों द्वारा श्री खाटू श्याम की महिमा करते हुए गाए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *