जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत 20000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत 20000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

*नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत चौकी प्रभारी लालपुर उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा, कांस्टेबल किशीरे कोहली, कॉन्स्टेबल भूपेंदर कुमार द्वारा चौकी लालपुर क्षेत्र अंतर्गत जुनेजा फार्म के पास कल्याणी नदी के किनारे कच्ची शराब कशीदगी के संबंध में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कल्याणी नदी के किनारे शराब की 02 भट्टी लगी हुई पायी गई। जो शराब निकालने की तैयारी की स्थिति में थी। मौके पर कच्ची शराब बनाने के उपकरण ड्रम, कनस्तर एवं मौके पर भट्टी में खौल रहे लहन को भट्टी की आग बुझाकर मय उपकरणों के नष्ट कर लगभग 20000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

 

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धामी ने महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह एवं ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

किच्छा क्षेत्र में 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में,7000 लीटर लहन नष्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *