47 पाउच कच्ची शराब सहित 01 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में 

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

47 पाउच कच्ची शराब सहित 01 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश के क्रम मे  पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को कच्ची शराब के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्र्पुर व पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय द्वारा थानाध्यक्ष पुलभट्टा को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 21-12-2023 को देर रात्रि सघन चैकिग के दौराने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा पंजाब ढाबा से दीपक शर्मा S/O स्व0 राम गोपाल शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंह नगर को 47 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरप्तार किया गया ।बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में गिरप्तार अभि0गणो के विरूद्ध FIR N0-281/2023 U/S 60(1) आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है । नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभि0-
दीपक शर्मा S/O स्व0 राम गोपाल शर्मा निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंह नगर

बरामदगी-
47 पाउच कच्ची शराब

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वन उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून राजकुमार नेगी (DIG/Addl-CEO Operation USDM) ने शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर आपदा के विविध पक्ष व गतिमान क्रियाकलापों की समीक्षा

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

दिनेशपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में तीन के ऊपर मुकदमा दर्ज

समाजसेविका अलका अरोड़ा ने ली भाईचारा एकता मंच की सदस्यता, प्रदेश महामंत्री रेनू जुनेजा के अनुमोदन पर बनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य