2 अप्रैल को ऐतिहासिक होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर रैली,, रुद्रपुर में उमड़ेगा विशाल जन समहू विधायक शिव अरोरा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

Spread the love

रिपोर्टर रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

2 अप्रैल को ऐतिहासिक होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर रैली,, रुद्रपुर में उमड़ेगा विशाल जन समहू विधायक शिव अरोरा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अप्रैल को होने वाली रैली के संदर्भ में आज भाजपा चुनाव कार्यालय रुद्रपुर पर विधायक शिव अरोरा ने प्रेस वार्ता कर मोदी मैदान में होने वाली रेली के सन्दर्भ में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि यह रूद्रपुर उत्तराखंड का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत के लिए रुद्रपुर को चुना 2024 के इलेक्शन की पहली जनसभा जो रुद्रपुर से होने जा रही है जिसका समय सुबह 10:00 बजे 2 अप्रैल रहेगा और जिसमें लाखों की संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए जनसमूह रुद्रपुर मोदी मैदान पहुंचेगी निश्चित रूप से अबकी बार 400 पर के नारे को सार्थक करने के लिए रुद्रपुर की रैली कई महीनो में ऐतिहासिक होने जा रही इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव में रुद्रपुर में हुई प्रधानमंत्री की रैली को उसे समय के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने सर्वाधिक उच्च कोटि की रैली बताया था और हम सभी का प्रयास है कि हमारे लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में होने वाली इस रैली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए हमने तैयारी शुरू कर दी प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय इतनी अधिक है कि उनको सुनाने के लिए पूरी नैनीताल लोकसभा से भारी संख्या में लोग रुद्रपुर पहुँचने वाले हैं

इस दौरान प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि कार्यकताओ में भारी जोश और उत्साह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक तैयारी शुरू कर दी है और यह रैली ऐतिहासिक होगी ओर अजय भट्ट जीत के अंतर को कई गुना होने वाला है।।।

इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,लोकसभा सयोजक विवेक सक्सेना,अमित नारंग, पूर्व मेयर रामपाल, सुरेश कोली,, अनिल चौहान,रामप्रकाश गुप्ता, ललित मिगलानी, भारत भूषण चुघ,मोहन तिवारी, श्रीकांत राठौर मौजूद रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

बी ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा 10 वें रक्तदान शिविर का आयोजन रुद्रपुर बी ह्युमन फाउंडेशन के 10 वें स्थापना दिवस पर वीर शहीदों के सम्मान में अग्रवाल धर्मशाला में 10 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

सीएम पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने उनका स्वागत किया।