सीएम धामी ने 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया

Spread the love

देहरादून।आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया व फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीर जवानों को समर्पित #AmritMahotsav नए भारत, आत्मनिर्भर भारत का भी संकल्प है। उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।

किसान का सम्मान हो, गरीब का कल्याण हो, युवा को अवसर हो, महिलाओं का उत्थान हो, तकनीक में नवाचार हो, विश्व पटल पर भारत की मजबूत पहचान हो, इतिहास की समस्याओं का स्थायी समाधान हो, ये सब प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। पिछले आठ वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य में चल रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इससे पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। साथ ही बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

More From Author

देखिए.. रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की तिरंगा यात्रा उमड़ा जनसैलाब ठुकराल ने दिखाई अपनी ताकत

रुद्रपुर पुलिस लाइन में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,मंत्री गणेश जोशी ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *