नियुक्त पुलिस कार्मिकों को सी ओ संचार महोदय द्वारा किया गया ब्रीफ l

Spread the love

 

नियुक्त पुलिस कार्मिकों को सी ओ संचार महोदय द्वारा किया गया ब्रीफ l

डॉयल 112 की कार्यप्रणाली व Response Time में सुधार हेतु दिया गया प्रशिक्षण ।

जनपद के संवेदनशील, भीड़- भाड़ वाले स्थानों, असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने हेतु 24×7 घण्टे पब्लिक की सहायता हेतु विभिन्न ड्यूटी प्वाइन्ट किए गए निर्धारित

आज दिनांक 25/10/2023 को श्री रेवाधर मठपाल, पुलिस उपाधीक्षक, संचार, द्वारा जनपद के डॉयल- 112 सिटी/हाईवे पैट्रोल कार में नियुक्त कार्मिकों (दिन-रात्रि ड्यूटी) की गोष्ठी ली गयी। आज की कार्यशाला में डॉयल -112 वाहनों में नियुक्त 32 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, डॉयल 112 की कार्यप्रणाली व Response Time में सुधार हेतु ब्रीफ किया गया। प्रत्येक वाहन हेतु जनपद के संवेदनशील, भीड़- भाड़ वाले स्थानों, सुनसान रोड पर असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने हेतु 24×7 घण्टे पुलिस सहायता हेतु दो-दो घण्टे के अंतराल पर ड्यूटी प्वाइन्ट निर्धारित किये गये हैं। कार्मिकों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने ड्यूटी प्वाइन्ट पर लगातार मोबाईल पर रहें और प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आमजन, असहाय, पीड़ित को तुरन्त पुलिस सहायता पहुचायें । म०आ० निर्मला थापा, म0आ0 ललिता द्वारा MDT के संचालन का प्रशिक्षण, Off Line प्रजेन्टेशन दिया गया ।

More From Author

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैम्प स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया।

रुद्रपुर। अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने शहर को आध्यात्मिक पहचान देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

कुंभकरण एवं मेघनाद का हुआ वध आज होगा रावण वध,रावण मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन

कुंभकरण एवं मेघनाद का हुआ वध आज होगा रावण वध,रावण मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन