चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया टाईल्स रोड का शिलान्यास टाईल्स_रोड_से_चमचमायेगी_बाजपुर_की_हर_गली

Spread the love

चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया टाईल्स रोड का शिलान्यास

टाईल्स_रोड_से_चमचमायेगी_बाजपुर_की_हर_गली

बाजपुर।नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने वार्ड नं.1 मौ. मझराप्रभु में टाईल्स रोड का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना उपरांत नारियल फोड़कर किया। इस दौरान चेयरमैन गित्ते ने कहा कि बाजपुर नगर की प्रत्येक गली टाईल्स रोड से चमचमायेगी। विकास में बाजपुर नगर की एक अलग पहचान स्थापित की जाएगी। पूरे नगर में टाईल्स रोड़ों का जाल बिछाया जा रहा हैं। उन्होंने नगरवासियों से भी सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। इस दौरान वार्डवासियों द्वारा चेयरमैन गित्ते का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया गया। इस मौके पर सभासद कमलेश यादव, पूर्व सभासद रामअवतार यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महीपाल सिंह यादव, कांग्रेस के कार्यकारी नगराध्यक्ष रेशम यादव, व्यापारी नेता संजय रूहेला, तनवीर खाँ ‘गुड्डू’, भूरा, मनोहर यादव आदि थे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

संजयनगर खेड़ा में दर्जनों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, विधायक शिव अरोरा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

श्री_राम_कथा_का_कलश_यात्रा_से_शुभारंभ बाजपुर।शुगर फैक्ट्री रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली श्री राम कथा का शुभारंभ आज अनाज मंडी स्थित मंदिर से कलश यात्रा के माध्यम से हुआ