शारदा कालोनी निवासी ओमप्रकाश चौधरी की पुत्री सिमरन चौधरी द्वारा देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में मिस नार्थ इंडिया   खिताब जीतने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सिमरन को उनके निवास पर पहुंच कर स्वागत किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

शारदा कालोनी निवासी ओमप्रकाश चौधरी की पुत्री सिमरन चौधरी द्वारा देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में मिस नार्थ इंडिया   खिताब जीतने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सिमरन को उनके निवास पर पहुंच कर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह दिया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। बता दें सिमरन चौधरी ने बीते दिनों देहरादून में हिमालयन बज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मिस नार्थ इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया। सिमरन की इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सिमरन को सममानित करते हुए कहा कि सिमरन ने अपने परिवार के साथ साथ पूरे शहर का नाम रोशन किया है। यह गौरव की बात है कि सिमरन ने अपनी प्रतिभा के दम पर कई प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर अपना परचम लहराया है। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि आज रुद्रपुर की प्रतिभाएं देश विदेश में नाम रोशन कर रही है। शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो बस प्रतिभाओं को निखारने की । पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि सिमरन जैसी प्रतिभाओं से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल बंटी कोली आकाश बठला दीपक सागर आदि लोग मैजूद थे

More From Author

में आशा कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित रुद्रपुर। स्थानीय गिल रिसोर्ट में आयोजित आशा सम्मेलन में जनपद की आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई।

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में जाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

32वी वैष्णो देवी दरबार यात्रा को विधायक शिव अरोरा ने किया रवाना, 14 अक्टूबर को सभी देवियो के दर्शन कर ज्वाला देवी की पावन ज्योत लेकर रुद्रपुर पहुँचेगी यात्रा

विधायक शिव अरोरा ने बस स्टैंड समीप रामलीला मैदान में मुख्य मंच के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का विधायकनिधि से किया शिलान्यास, विधायक बोले प्रभु श्रीराम की सेवा कार्य हमारे लिये सौभाग्य की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *