सांसद की गिरफ्तारी का किया विरोध केंद्र सरकार कर रही है गंदी राजनीति  पी एस रावत

Spread the love

सांसद की गिरफ्तारी का किया विरोध

केंद्र सरकार कर रही है गंदी राजनीति  पी एस रावत

रामनगर। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से अक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने सांसद की गिरफ्तारी को विपक्ष की आवाज कुचलने की कोशिश बताया गई। बृहस्पतिवार को एक पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से दिल्ली में शराब मामले की जांच कर रही विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों को अभी तक जांच के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जाने से बौखलाई सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के दम पर विपक्ष की आवाज को कुचलना चाह रही है। आम आदमी पार्टी मोदी सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते हुए अपना संघर्ष जारी रखेगी। आप नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद चुनाव से पूर्व किए किए गए सभी वायदे पूरे करने से भारतीय जनता पार्टी अपने भविष्य को लेकर आशंकित है। इसी कारण वह आम आदमी पार्टी के स्वच्छ छवि के नेताओं पर लांछन लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिशें कर रही है। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव निकट आ रहा है वैसे वैसे केंद्र सरकार का सरकारी एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं पर शिकंजा कसता जायेगा। लेकिन विपक्ष सरकार की इन हरकतों के सामने हार मानने वाला नहीं है। संयुक्त विपक्ष के “I.N.D.I.A.” गठबंधन के नेतृत्व में जनता को गोलबंद कर इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंककर जनता को इनसे मुक्ति दिलाई जाएगी। इस दौरान पत्रकार वार्ता में रामनगर कॉलेज के छात्र संघ उप सचिव अमन बिष्ट, कमांडेंट कुंदन सिंह रावत, जुल्फिकार अली , राजेंद्र जीना , महिला अध्यक्ष मंजू रावत , निर्मल पाठक ,विकास विष्ट ,सुभाष रावत, आदि मौजूद रहे।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर व उसके दो साथियों को किया गिरफ्तार

नैनी पेपर्स लिमिटेड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -240 कर्मचारियों ने कराई शिविर में सेहत की जाँच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *