लखीमपुर खीरी में 3 साल पहले हुए 5 किसानों की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही न होने के विरोध में

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

लखीमपुर खीरी में 3 साल पहले हुए 5 किसानों की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही न होने के विरोध में एक्सआज मजदूर –किसान संगठनों के संयुक्त आव्हान पर अजय मिश्रा टेनी का पुतला एक्टू के बैनर तले अंबेडकर चौक पर फूंका गया।

इस दौरान भाकपा(माले) जिला सचिव ललित मटियाली ने कहा कि मोदी सरकार किसान–मजदूर विरोधी है। किसान आंदोलन के दौरान किसानों से किए गए वायदों को अभी तक पूरा नहीं किया है। 3 साल पहले हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री को अभी तक बर्खास्त नही किया गया है। ऐसे में अजय मिश्रा टेनी हत्याकांड की जांच को प्रभावित करने में लगे हुए है।

कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला मंत्री राजिंदर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार एक बार फिर से किसान, कर्मचारी, आमजन विरोधी बिजली संशोधन बिल 2022 को फिर से ले आई है । ऐसे में बिजली प्राइवेट हाथो में जाएगी और महंगी हो जाएगी। किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं हुए हैं जबकि जघन्य हत्याकांड कराने वाले मंत्री अपने पद पर बैठे हुए हैं।
ट्रेड यूनियन ऐक्टू के नगर अध्यक्ष रवींद्र पाल ने कहा कि मजदूर किसानों के संयुक्त आव्हान पर आज पूरे देश में काला दिवस मनाया जा रहा है और शहीद 5 किसानों को याद किया जा रहा है।

इस दौरान भाकपा के पूर्व जिला मंत्री एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता, ट्रेड यूनियन सीटू के जिला संयोजक जगदेव सिंह, लखविंदर सिंह,
नरेश कुमार, जसवीर सिंह, राजेंद्र गुप्ता, खीम सिंह रावत, प्रकाश चिलवाल, केशव प्रसाद, जयशंकर, चरन सिंह, शैलेंद्र, रंजन, धर्मेंद्र पटेल, लक्ष्मण सिंह, उत्तम दास, नागेंद्र, संदीप हुडा, हीरा राठौर आदि उपस्थित रहे।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर वृह्द पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

नई दिल्ली में ‘उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023’ के रोड शो के अवसर पर जे एस डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के साथ उत्तराखण्ड में ₹15 हजार करोड़ के निवेश हेतु एमओयू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *