उधम सिंह नगर पुलिस ने कुख्यात गौमांस तस्कर को पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार आरोपी से अवैध तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

उधम सिंह नगर पुलिस ने कुख्यात गौमांस तस्कर को पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार

आरोपी से अवैध तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।

एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 2,000 रुपए के ईनाम की घोषणा।

पुलिस अधीक्षक नगर रूदपुर व पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी सितारंगज महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम द्वारा दिनांक 28-09-2023 को देर रात्रि मे मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज बरा SI पंकज कुमार ने गोतस्करी की सूचना पर पुराने जिला पंचायत बैरियर बरा पर चैकिगं की तो शहदौरा की ओर से आती एक चारपहिया वाहन को रोकने पर उसमे बैठे गौ तस्कर ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस ने बदमाश को सरेन्डर होने हेतु कहा गया तो उसने फिर से पुलिस टीम फायर झोंक । पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और उक्त बदमाश को मुठभेड में दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश के वाहन मारुति ECCO नंबर UP25CP3575 से भी करीब 40 किलो गो मांस बरामद हुआ। अभियुक्त मोहम्मद अहमद पुत्र हसमूद खान की जामा तलाशी मे में 01 अदद तमंचा 12 बोर, 02 खोखा 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। पूछताछ मे अभि0 ने बताया कि वह गो तस्कर है तथा इससे पहले भी गो तस्करी के मामलो में जेल जा चुका हूँ। कल दिनांक 27.09.2023 को भी मैने अभि0 ने अपने घर के पीछे गन्ने के खेत में अपने साथी यासिन के साथ मिलकर गोकशी की थी। उसी का माँस उत्तर प्रदेश मे ले जाकर बेचने जा रहा था कि पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर अभि के विरूद्ध थाना पुलभट्टा में FIR-211/2023 U/S- धारा 307/353 भादवि धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, धारा 3/5/11 (1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद अहमद पुत्र हसमूद खान निवासी नई बस्ती शहदौरा थाना पुलभट्टा जनपद उधम सिंह नगर

बरामदगी:
1-40 किलो गौमांस
2-01 अदद तमंचा 12 बोर, 02 खोखा 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर,
3- वाहन रंग सफेद मारुति ECCO UP25CP3575

अपराधिक इतिहास:

अभि0 मोहम्मद अहमद पुत्र हसमूद खान
1- मुO FIR NO-49/2019 U/S 3/5/11 (1) गो०व०संरक्षण अधि 2- मुO FIR NO-5/2022 U/S- 3/5/11 (1) 0गौ०व०संरक्षण अधि0
3- मुO FIR NO-210/2023 U/S 3/5/11 (1) 0गी०व०संरक्षण अधि0
4- मु0 FIR NO-211/2023 U/S- धारा 307/353 भादवि धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, धारा 3/5/11 (1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम

More From Author

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर के नजूल, दानपत्र और सीलिंग भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे हजारों परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करने और उन्हें विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से सचिवालय में भेंट की।

ईद मिलादुन्नबी पर नबी की बिलादत की याद में लोगों ने नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में नारे लगाए और खुशी जाहिर की।

उधम सिंह नगर पुलिस ने कुख्यात गौमांस तस्कर को पुलिस मुठभेड में किया गिरफ्तार। आरोपी से अवैध तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *