हरिदासपुर में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने विधिवत फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर आयोजकों ने भाजपा प्रदेश मंत्री को अंग वस्त्रा और स्मृति चिन्ह देहर सम्मानित किया

Spread the love

रूद्रपुर। हरिदासपुर में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने विधिवत फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर आयोजकों ने भाजपा प्रदेश मंत्री को अंग वस्त्रा और स्मृति चिन्ह देहर सम्मानित किया। इस मौके पर विकास शर्मा ने कहा धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सभ्यता की प्रतीक है। धार्मिक आयोजनो ंसे समाज में आपसी भाईचारा और सदभाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा से सभी विघ्न दूर होते हैं। दुर्गा पूजा समाज में बुराईयां त्यागकर अच्छाई की राह पर चलने का संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा तभी सार्थक होगी जब सभी लोग धर्म की राह पर चलकर अपनी संस्कृति को बचाने का संकल्प भी लें। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है जो चिंता का विषय है। आज युवा पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ साथ संस्कृति का ज्ञान भी देने की आवश्यकता है। श्री शर्मा ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देनक का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजेश बजाज, दुलाल मलिक, मुकेश प्रधान, लक्ष्मण, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज पाठक, दिपिन सुखीजा, दीपक हुड़िया, संजय हालदार, चंदन सक्सेना आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

अल्मोड़ा ज्वैलर्स का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया

द्रौपदी का डंडा में 28 प्रसिखुओ के फंसने  का मामला देहरादून से हेलीकॉप्टर से एसडीआरएफ जवानों की विशेष टीम रेस्क्यू काम के लिए की गई रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *