विधायक शिव अरोरा ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेको कार्यक्रम में की शिरकत, विधायक बोले विश्व पटल पर भारत ने बनाई एक अलग पहचान

Spread the love

विधायक शिव अरोरा ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेको कार्यक्रम में की शिरकत, विधायक बोले विश्व पटल पर भारत ने बनाई एक अलग पहचान

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस पर रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की, वही उन्होंने सर्वप्रथम एलाइंस कॉलोनी मे ध्वजारोहण किया,साथ हीं विधायक गाँधी पार्क वन्दे मातरम ग्रुप द्वारा अयोजित कार्यक्रम मे युवाओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करने पहुँचे , वही विधायक शिव अरोरा ने पुलिस स्थित स्वतंत्रता दिवस के अवसर अयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए जहाँ उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, इसके साथ रमपुरा, कैम्प क्षेत्र मे भी विधायक ने अनेको कार्यक्रम मे शिरकत की।
विधायक शिव अरोरा बोले आज देश 78वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जहाँ देशी की आजादी को 77 वर्ष पूर्ण हो गये, लाखो शहादत बलिदान त्याग के बाद देश को आजादी मिली, हम यह नहीं भूलना चाहिए, इस आजादी के पीछे कितने बलिदान त्याग छुपे है 15 अगस्त हमारे लिये एक पर्व से भी कही अधिक है जो हमारे अंदर राष्ट्र प्रेम, देश सेवा, समर्पण भाव को जागृत करती है, विधायक शिव अरोरा ने युवा पीढ़ी को कहा हमको अपने देश के इतिहास को जानना चाहिए जो गर्व की अनुभूति कराने वाला है , देश का लोकतंत्र विश्व मे सबसे मजबूत मना जाता है तो वही बात करे विश्व मानचित्र मे भारत की पहचान नये भारत के रुप मे हो रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है जो अपने आप मे क्रन्तिकारी होगा।
विधायक शिव अरोरा ने समस्त क्षेत्र वासियों व प्रदेश वासियों को 78 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी, विधायक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज हर घर मे तिरंगा बहुत शान और गौरव के साथ लहरा रहा है जो देश की एक जुटता राष्ट्र प्रेम को दर्शाता है।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया

तस्लीम जहां हत्याकांड की हो सीबीआई की जांच– काजल गंगवार भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा सिर्फ जुमला रुद्रपुर।