विधायक शिव अरोरा ने हरियाणा मे तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर अपने कार्यालय पर कार्यकताओं संग जलेबी खिलाकर व आतिशबाजी कर मनाया जश्न विधायक बोले कांग्रेस की झूठ की राजनीति पर जनता ने दिया करारा जवाब

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

विधायक शिव अरोरा ने हरियाणा मे तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर अपने कार्यालय पर कार्यकताओं संग जलेबी खिलाकर व आतिशबाजी कर मनाया जश्न
विधायक बोले कांग्रेस की झूठ की राजनीति पर जनता ने दिया करारा जवाब

रुद्रपुर। देश मे पोलटिक्स पंडितो, राजनैतिक विश्लेषको के सारे मिथक तोड़ते हुए हरियाणा चुनाव मे भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने व प्रचंड विजय पर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर कार्यकताओं संग मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर जश्न मनाकर ख़ुशी का इजहार किया, विधायक शिव अरोरा इस दौरान ढ़ोल नगाड़ो पर झूमते नजर आये, उन्होंने सभी कार्यकताओं को जलेबी जो विपक्ष के नेता की मंदबुद्धि का प्रतिक बना चुकी है उस जलेबी को खिलाकर भाजपा की प्रचण्ड विजय पर ख़ुशी मनाई, वही कार्यालय पहुँचते ही समर्थको व कार्यकताओं द्वारा उनका फूल मलाओ से स्वागत किया ओर बादशाहपुर विधानसभा जहाँ विधायक शिव अरोरा को प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी वहाँ के प्रत्याशी राव नरवीर सिंह की ऐतिहासिक मतो से विजय पर उनको बधाई दी।
वही विधायक शिव अरोरा बोले यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीति को हरियाणा की जनता की मोहर है जो लगातार तीसरी बार हरियाणा मे भाजपा की सरकार बनी है देश मे झूठ नफरत व जाति धर्म मे बाटने की राजनीति करने वालों को हरियाणा की जनता ने सबक सिखाया है काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती, उन्होंने कहा राहुल गाँधी जलेबी की फैक्ट्री लगाने जैसे मंदबुद्धि बयान से हरियाणा की जनता ने सबक लिया की इनके सक्ता मे आते ही हरियाणा जो विकास के राह पर आगे बढ़ा था वह पिछड़ न जाये इसलिये जनता ने तीसरी बार डबल इंजन की सरकार को बनाने का कार्य किया, विधायक शिव अरोरा ने कहा यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के देवतुल्य कार्यकताओं की अथक मेहनत को समर्पित हे, विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी जिन्होंने हरियाणा चुनाव मे सघन प्रवास कर 18 विधानसभा मे ताबड़तोड़ जनसभा की थी,
विधायक शिव अरोरा ने कहा आज कार्यालय पर कार्यकताओं संग हरियाणा जीत का जश्न आतिशबाजी व जलेबी खिलाकर ख़ुशी जाहिर की सभी हरियाणा की जनता व कार्यकर्ता इस जीत की बधाई के पात्र है।
इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री अमित नारंग, सुरेश कोली, तरुण दत्ता, प्रीत ग्रोवर राजेश जग्गा, शालनी बोरा, रश्मि रस्तोगी, वेद ठुकराल, रामप्रकाश गुप्ता, नेत्रपाल मौर्य, स्वाति शर्मा,किरन विर्क, माहि सकलानी, ममता त्रिपाठी, अनीता ब्रेठा, जगदीश विश्वास, जगदीश तनेजा, रमेश कालरा, बिट्टू मिश्रा, प्रमोद शर्मा, प्रमोद मित्तल, राधेश शर्मा, नरेश उप्रेती, राजेश कामरा, राजीव कामरा, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, राकेश सिंह, योगेश वर्मा, निमित्त शर्मा, सरिता चौधरी, जगसोरान मलिक, मदन दिवाकर, शंकर विश्वास, बिट्टू चौहान, अजय यादव, राजेश बजाज, बिट्टू शर्मा, गिरीश पाल, राजकुमार कोली, राजेंद्र राठौर, डंम्पी चोपडा, महेंद्र आर्य, मुकेश रस्तोगी, कृष्ण पाल, आदेश भारद्वाज, एसपी यादव, मोर सिंह यादव, सुरजीत राठौर, मनमोहन वाधवा, नमन चावला, रवि दिवाकर व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में विभिन्न स्थानों पर मां भगवती के जागरण और मां दुर्गा पूजा का विधिवत शुभारंभ किया।

प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से प्रारम्भ होगी हवाई सेवाः मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत किया जायेगा इनका संचालन। मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन का किया लोकार्पण।