विधायक शिव अरोरा ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर जताया खेद विधायक शिव अरोरा बोले बंगाली समाज की भावनाओं के साथ सदैव खड़े है

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

विधायक शिव अरोरा ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर जताया खेद
विधायक शिव अरोरा बोले बंगाली समाज की भावनाओं के साथ सदैव खड़े है

रुद्रपुर। आज विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया प्रेसवार्ता का विषय मानसून सत्र के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा सदन मे दिये गये एक बयान जिससे उधम सिंह नगर क्षेत्र मे 1952 से रह रहे हमारे बंगाली समाज के लोग जिन्होंने तराई क्षेत्र को अपने खून पसीने में मेहनत से सिचा है यह वह बंगाली समाज है जो उत्तराखंड मे 1952 से लगातार यहाँ आया ओर उसने पूर्वी पाकिस्तान जहाँ हिन्दुओ के कत्लेआम हो रहे थे अपनी संपत्ति,खेत,खलयान छोड़ के अपने धर्म से समझौता न करते हुए यहाँ उत्तराखंड आ के बस गये जो उस समय का उत्तऱ प्रदेश होता था ओर आज बंगाली समाज यहाँ का मूल निवासी है ओर हिन्दु धर्म के लिये सदैव समर्पित भाव से कार्य करता है,
विधायक शिव अरोरा बोले मुन्ना सिंह चौहान का बयान से बंगाली समाज आहत हुआ है ओर मे स्वयं इस क्षेत्र से आता हूँ ओर बंगाली समाज की भावनाओं के साथ स्वयं को जोड़कर देखता हूँ, विधायक शिव अरोरा बोले विधायक चौहान का बयान उनकी निजी मत होगा इसका भारतीय जनता पार्टी से कोई लेना देना नहीं है भाजपा सदैव से बंगाली समाज की हितेषी रही है भाजपा सरकार ने बंगाली समाज के सर्टिफिकेट में पीछे लिखे जाने वाले पूर्वी पाकिस्तान शब्द जो अपने आप में कलंक था उसको हटाने का कार्य हमारे प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा किया गया, वही 14अगस्त 2023 को विभाजन की विभीषिका झेलने वाले बंगली समाज के बुजर्गो का विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित करने का कार्य किया गया जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद थे तो वही बंगाली समाज के इतिहास को संग्रह व स्मृति के किये विधायक द्वारा बंग भवन की मांग जिला मुख्यालय मे की गयी थी जिसको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषणा किया गया था ओर जिसका शासनादेश भी हो चुका है जो दर्शाता है भाजपा सरकार बंगाली समाज के साथ खड़ी है ओर विधायक द्वारा दिये गये बयान से भाजपा या प्रदेश सरकार का कोई लेना देना नहीं है, हम रुद्रपुर क्षेत्र मे सभी मिलकर प्रेम प्यार से एक दूसरे के साथ खडे रहते है, वही भाजपा सरकार ने विजय मंडल जो पूर्व दर्जामंत्री थे ओर वर्तमान मे उत्तम दत्ता को राज्यमंत्री बनाकर बंगाली समाज का सम्मान किया है निश्चित रूप से बंगाली समाज इस बयान से आहत हुआ है उनकी भावनाओं के साथ विधायक शिव अरोरा स्वयं को जोड़ते हैओर उनके साथ खडे है। ऐसे बयान से किसी भी जनप्रतिनिधि को बचना चाहिए। विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज को तराई की बसावट मे महत्वपूर्ण योगदान है ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी आस्था रखता है ओर भाजपा सरकार भी उनको सदैव सम्मान देती आ रही है।

इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व दर्जामंत्री विजय मंडल, राजकुमार साह, तरुण दत्ता, दिलीप अधिकारी, जगदीश विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया, कहा – पार्टी का सदस्यता अभियान बनाएगा नए कीर्तिमा

SSP ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी  के आदेशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही