विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भव्य रोड शो व नारी शक्ति वन्दन महोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी का जताया आभार, विधायक बोले जनता के दिल मे धामी

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भव्य रोड शो व नारी शक्ति वन्दन महोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी का जताया आभार, विधायक बोले जनता के दिल मे धाम

रुद्रपुर। नारी शक्ति वन्दन महोत्सव कार्यक्रम की अपार सफलता के लिये विधायक शिव अरोरा ने जताया जनता व कार्यकर्ताओं का आभार । विधायक शिव अरोरा बोले विगत काफी दिनों से प्रशासन के साथ इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वह स्वयं हर व्यवस्था पर नजर बनाकर चिंता किये हुए थे , जिसके परिणामस्वरूप सभी के सहयोग और समर्पण से यह कार्यक्रम इतना विराट आकर लेते हुए इतिहास में दर्ज हुआ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज रुद्रपुर हुआ रोड शो अपने आप मे ऐतिहासिक रहा जिसमे हर संगठन से लेकर हर समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री का ह्रदय की गहराइयों से पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया, उन्होंने कहा नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम यह महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने उनको आत्मनिर्भर बनाने उनके उत्थान के लिये भाजपा सरकार की बहुत बड़ी पहल है। वही हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो जनता के दिलो पर राज करते हैं उनका हर जिले में इसी प्रकार स्वगत हो रहा है और आज पूरा रुद्रपुर धामीमय नजर आया चारो में शहर उनके स्वागत में पटा रहा, तो इस कार्यक्रम को भव्य दिव्य बनाने के लिये सभी मातृशक्ति सभी सामाजिक संगठनों, समहू की महिलाओं से लेकर जगह जगह से आई मातृशक्ति का विधायक शिव अरोरा ने आभार जताया जिन्होंने बढ़ चढ़ के हिस्सा लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

यूएस नगर को कहा जाता है मिनी भारत- सीएम धामी रुद्पुर रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देख सीएम अभिभूत हुए भारत की विविधता में एकता प्रदर्शित हुई

जसपुर क्षेत्र में, झपट्टा मारके के बैग ले जाने वाले 02 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में।