विधायक शिव अरोरा ने जिला योजना की बैठक में रुद्रपुर विधानसभा के अनेको विषयो को रखा

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर।।।जिला योजना की बैठक प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने भी प्रतिभाग किया एव विधानसभा रुद्रपुर के अनेको विषयो को रखा। विधायक शिव अरोरा ने शिव नगर से रविन्द्र नगर को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त पुल के पुनः निर्माण का विषय उठाया जिसपर रुद्रपुर की बहुत बड़ी आबादी निर्भर है । वही विधायक शिव अरोरा ने बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि रुद्रपुर किच्छा रोड स्थित कूड़े के ढेर से निजात हेतु ट्रंचिंग ग्राउंड का जल्द से जल्द स्थायी समाधान होना जरूरी है इस कूड़े के ढेर के होने से आस पास निवास करने वाले लोगो को जीवनयापन करना मुश्किल हो रहा है एव विधायक शिव अरोरा ने बिगवाड़ा से दक्क्ष को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण किये जाने के विषय को भी प्रभारी मंत्री के समक्ष बैठक में रखा। विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर के विकास के लिये आपका सेवक सदैव प्रतिबंध है । रुद्रपुर विधानसभा में विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जाएगी। आने वाले समय मे ओर तेजी से विकास कार्यो को बल मिलेगा। वही प्रभारी मंत्री गणेश जोशी के मार्गदर्शन में लंबित कार्यो की गति को बल मिलेगा। बैठक के दौरान, जिला अधिकारी युगल किशोर पन्त, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना,मेयर रामपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व उपेक्षित लोग मौजूद रहे।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

कुंडेश्वरी पुलिस ने कच्ची शराब सहित मौके पर शराब बनाने वाले उपकरणों को ज़ब्त करने के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *