विधायक आवास कूच करते श्रमिकों को पुलिस ने रोकाः वार्ता को पहुंचे एसडीएम

Spread the love

रूद्रपुर  सिडकुल की विभिन्न फैिक्ट्रयों में श्रमिकों के हो रहे उत्पीड़न के विरोध में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधायक आवास का घेराव करने से पूर्व गांधी पार्क में एकत्र हुए सैकड़ों श्रमिकों को पुलिस ने रोककर उनसे वार्ता की और शांति व्यवस्था बनाये रखने का हवाला देकर उन्हें अपने घेराव कार्यक्रम पर पुर्नविचार करने को कहा। साथ ही गांधी पार्क के सभी गेटों को बंद कर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया। बाद में एसडीएम व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वार्ता कर श्रमिकों को कूच स्थगित करने के लिए राजी कियाा। इससे पूर्व रूद्रपुर एवं आसपास के शहरों के सैकड़ों की संख्या में सिडकुल में कार्यरत श्रमिक आज श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गांधी पार्क में एकत्रित हुए जहां से पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधायक शिव अरोरा का आवास घेराव को कूच करना था। इसी दौरान कोतवाल मनोहर दसौनी पुलिस बल दके साथ गांधी पार्क पहुंचे और उन्होंने श्रमिक नेताओं कैलाश भट्ट, दिनेश तिवारी, चन्द्र माहन लखेड़ा व दलजीत सिंह आदि से वार्ता की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना सबका दायित्व है। साथ ही पुलिस ने गांधी पार्क से बाहर निकलने वाले सभी गेटों को भी बंद कर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिये। रोषित श्रमिकों का कहना है कि छह मजदूरों को गुंडा एक्ट के तहत भेजे गये नोटिस और दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाये, डॉल्फिन कम्पनी के गुनाहगारों पर गुंडा एक्ट के साथ मुकदमा दर्ज करंे, मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जाये तथा जनपद में स्थाई उप श्रमायुक्त की तत्काल नियुक्ति की जाये। रोषित श्रमिक नेताओं ने कहा कि एक ओर अपनी न्यायोचित मोगों को लेकर श्रमिक निरंतर आन्दोलन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अधिकारी उद्योगों के प्रबंधतंत्र से मिलकर श्रमिकों के खिलाफ साजिश रचने में लगे हुए हैं।ै जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को नियमानुसार बोनस व ओवर टाईम का भुगतान नहीं किया जाता है। रोषित श्रमिकों ने कहा कि शासन प्रशासन व फैक्ट्री प्रबंधन जिस प्रकार से श्रमिकों का उत्पीड़न कर रहे हैं और आवाज उठाने पर श्रमिकों पर मुकदमें थोपे जा रहे हैं इससे यहां वही स्थिति पैदा हो जायेगी जैसी बांग्ला देश में है। इसकी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा व तहसीलदार दिनेश कुटौला भी वहां आ गये और उन्होंने रोषित श्रमिकों से वार्ता कर उन्हें उनकी मांगों के समाधान में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। श्रमिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद श्रमिकों ने विधायक आवास कूच कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इस दौरान सौरभ पटेल, बसंत गोस्वामी, लोकेश पाठक, मुकुल, गंगा सिंह, गणेश मेहरा, अविलाक सिंह, महेंन्द्र कपूर, संजीव कुमार गुप्ता, केपी गंगवार, स्वामी आधार श्रीवास्तव, देवीदास, अजीत, शिवदेव सिंह, हीरा राठौर, वंदना, सुब्रत विश्वास, रविन्द्र कुमार, हरेन्द्र सिंह, बॉबी पंवार, रामजीत सिंह, ललित मटियाली, लक्ष्मी, रजनी, ममता, विमला, रामबेटी, नीरज, प्रीती, पिंकी, कंचन, सीमा, सुनीता, सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों श्रमिक मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

कृत्रिम अंग पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य अल्मोड़ा जेल शिफ्ट