राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उधमसिंहनगर यातायात पुलिस द्वारा किया गया यातायात जागरूकता गोष्ठि का आयोजन।

Spread the love

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उधमसिंहनगर यातायात पुलिस द्वारा किया गया यातायात जागरूकता गोष्ठि का आयोजन।

डॉ मंजुनाथ टी सी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार यातायात पुलिस उधमसिंहनगर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कोतवाली काशीपुर परिसर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर एवं ट्रेफिक इंस्पेक्टर काशीपुर द्वारा काशीपुर कस्बे के सीनियर सिटीजन एवं व्यापारियों के साथ कोतवाली सभागार में सड़क सुरक्षा सप्ताह के चलते सम्मेलन लिया गया जिसमें सड़क में सुरक्षा संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा शहर में रैली निकाली गई।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ट्रांजिट कैंप में  बड़े ही धूमधाम के साथ और उत्साह पूर्वक मनाया गया

15 हज़ार के ईनामी गैंगस्टर को उधमसिंहनगर पुलिस ने रुड़की से किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *