यूके एसएससी पेपर लीक मामले को लेकर रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की पुरजोर मांग की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शुक्रवार को बाटा चौक पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने भर्ती घोटालों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन के बीच सरकार का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों में एक के बाद एक अनियमिततायें सामने आने से भाजपा का असली चरित्र जग जाहिर हो चुका है। भाजपा के कई नेताओं की मिलीभगत इन घोटालों में सामने आ रही है। भाजपा सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। सरकारी नौकरियों पर अपने चहेतों और रिश्तेदारों को नियुक्तियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। एक तरफ प्रदेश के युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं। पहाड़ से हजारों लोग पलायन करने को मजबूर है लेकिन युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकारी नौकरियों कीं बंदरबांट में लगी है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में यूकेएसएससपी पेपर लीक, सहकारिता, शिक्षा विभाग, विधानसभा सहित तमाम विभागों में मनचाहे लोगों को भर्ती किए जाने से उत्तराखण्ड का नाम पूरे देश में कलंकित हुआ है। उत्तराखंड सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा सरकार अपने चहेतों को पेपर भर्ती से पहले पेपर लीक कर बेरोजगार युवाओं से पैसा कमा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य अधर में लटकता जा रहा है। उन्होंने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। नौकरियों में भर्ती के लिए 15-15 लाख रुपये में हल किए हुए प्रश्नपत्र बेचकर योग्य बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार युवा विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि घोटाले में विभागीय मंत्री से लेकर अधिकारी तक शामिल हैं। श्री गावा ने कहा कि चुनाव में दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा खुलेआम बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसकी उच्च सतरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घोटाला खुलते ही मुख्यमंत्री बदल दिया जाता है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि भर्ती घोटालों से सिद्ध हो गया है कि जीरो टालरेंस सिर्फ आम जनमानस की आंखों में धूल झोंकने जैसा है। भर्ती घोटाला अब इस सरकार को ले डूबेगा। प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना ने कहा कि आज पूरे देश में उत्तराखण्ड भर्ती घोटाला गूंज रहा है। इस सरकार ने भर्तियों में महाघोटाला करके देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। प्रदेश में हुए सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की जानी चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस नेता मोहन भारद्वाज, अबरार, बाबू खान, सुशील मण्डल, अमन जौहरी, नंद किशोर गंगवार, प्रकट संधू, सुनील आर्य, बाबू विश्वकर्मा, जीत सिंह, पवन वर्मा, मानस बैरागी, उमा सर्कार, संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम अरोरा, रमेश जोशी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

Breking news: एसएसपी ने किए कई पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर, पुलिस लाइन से पहुंचे थाने समेत अन्य जगह

रुद्रपुर के राजा कॉलोनी में जल्द शिव मंदिर बनकर होगा तैयार: चुघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *