मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर शाम पहुंचे अपने गृह क्षेत्र खटीमा,कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

Spread the love

खटीमा ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। उन्होंने कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी हैं। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खरीदने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को नमी पर हर संभव राहत एवं किसानों की समय की जरूरत के अनुसार सभी पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के सारे किसानों का पूरे का पूरा धान तौला जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, कौस्तुभ मिश्रा सहित नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Big breking: व्यापारी से हुई सात लाख की लूट,बदमाश फरार,पुलिस में मचा हड़कंप

12 नवंबर से दून में होगा वैली ऑफ वर्ड्स का छठा संस्करण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *