मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों द्वारा किया जाएगा उत्साह पूर्वक रक्तदान

Spread the love

काशीपुर : युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में उनकी शिक्षाओं से निरंतर प्रेरणा लेते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी *मानव एकता दिवस* के अवसर पर संपूर्ण विश्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस वर्ष सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन अध्यक्षता में *दिनांक 24 अप्रैल 2022 दिन रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में भी एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा!* इस शिविर में मिशन के श्रद्धालुओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान किया जाएगा। रक्त एकत्रित करने हेतु एम्स अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉक्टरों की एक टीम भी यहां पर उपस्थित होंगी!

इस अवसर पर संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 265 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 40000 से 50000 यूनिट रक्त संकलित किए जाने की संभावना है। इन शिविरों का आयोजन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा) के तत्वाधान में किया जाएगा! यह उपयुक्त जानकारी निरंकारी मिशन के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा जी द्वारा सांझा की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा कोविड-19 के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही सभी रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा ।

*जिला ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर ब्रांच में भी (जसपुर जोन) यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसकी जानकारी ज़ोनल इंचार्ज श्री राजकपूर जी द्वारा दी गई*।

समालखा में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अपना पावन आशीर्वाद प्रदान करेंगे और साथ ही ज़ूम ऐप के माध्यम द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष के शेष स्थानों पर आयोजित होने वाले सभी रक्तदान शिविर को भी सामूहिक रूप से आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

इसके अतिरिक्त उसी दिन थैलेसीमिया से संबंधित जांच की सुविधा भी समालखा एवं कुछ अन्य स्थानों पर उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें 16 से 30 वर्ष की आयु के सभी व्यक्ति लाभान्वित हो सकेंगे।

युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी सदैव ही समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने एक और जहां सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त किया। वहीं दूसरी ओर नशाबंदी एवं सादा शादियां जैसे समाज सुधारों की भी नींव रखी। उन्होंने मिशन के संदेश को केवल भारतवर्ष में ही नहीं अपितु विदेशों में भी पहुंचाया, जिसके परिणाम स्वरूप आज विश्व भर के 60 से भी अधिक देशों में मिशन की सैकड़ों ब्रांचेज़ स्थापित हो चुकी हैं। जो सत्य, प्रेम एवं मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही हैं। बाबा गुरबचन सिंह जी ने युवाओं की ऊर्जा को एक नया आयाम देने के लिए उन्हें सदैव ही खेलों के लिए भी प्रेरित किया, ताकि उनकी ऊर्जा को उपयुक्त दिशा मिले। जिससे देश एवं समाज का सुंदर निर्माण हो सके।

मिशन के भक्तों के लिए रक्तदान पहले से ही जनकल्याण की सेवा भाव में एक अभिन्न अंग रहा है। युग दृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी के कथन *”रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे”* इस संदेश को मिशन के अनुयायियों ने निश्चित रूप से चरितार्थ किया और जिसे वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए अल्प आहार एवं पेयजल की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। यह समस्त जानकारी स्थानीय काशीपुर मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार द्वारा दी गई।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने इनको दिए कोविड केयर सेंटरों को बंद न करने के दिए निर्देश, कहा का है मामला

जानिए… क्या कहा कांग्रेस नेता जितेंद्र सरस्वती ने भीषण गर्मी को लेकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *