महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यशाला, जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्रा को दिए अहम जानकारी

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यशाला, जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्रा को दिए अहम जानकारी

रूद्रपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय पीएम श्री स्कूल रुद्रपुर में ज़िलाधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशों के क्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे बाल कल्याण समिति से सदस्य पुष्पा पानू,चाइल्डहेल्प लाइन से कोर्डिनेटर चांदनी रावत और केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती, पुलिस विभाग से एसआई नेहा राणा और कांस्टेबल पूजा, स्वास्थ्य विभाग से कॉउंसलर संजय रावत,व दशमेश कौर द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड का उद्देश्य, बाल अधिकार, किशोर अवस्था मे होने वाले परिवर्तन और पॉक्सोअधिनियम, गुड टच बेड टच बाल विवाह स्पोन्सरशिप योजना के लाभ, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की विस्तारपूर्वक जानकारी छात्रों को दी गयी तथा प्रचार और प्रसार के लिये पम्पलेट बाटे गए और इस अभियान में विद्यालय के सहायक प्रधानाचार्य पीके विद्यार्थी और समस्त शिक्षिक वर्ग शामिल थे अध्यापिकाओ का कहना था सभी बच्चों को इसकी जानकारी होनी चाहिए दुबारा से जागरूकता शिविर लगाने के लिए अनुरोध किया गया तो उन्हें जल्दी ही शिविर लगाने का आश्वासन दिया गया। इस अभियान में 300 छात्र छात्राये उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी के सख्त रुख के बाद 24 घंटे में फायरिंग का आरोपी एक और तस्कर गिरफ्तार

गांधी पार्क डॉल्फिन कंपनी के अनिश्चितकाल भूख हड़ताल में मजदूर के साथ भूख हड़ताल में बैठे सुब्रत कुमार विश्वास