महानगर कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के 139 वर्ष पूर्ण होने पर

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

महानगर कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के 139 वर्ष पूर्ण होने प महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराकर उसे सलामी दी गई। राष्ट्रीय गान गया एवं मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 में आज के ही दिन कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। वोमेश चन्द्र बनर्जी, दादाभाई नौरोजी, फिरोजशाह मेहता, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, महात्मागांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्भभाई पटेल, मौलाना आजाद, डॉ भीमराव आंबेडकर, सुभाषचंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी ने देश की आजादी की लड़ाई लडी। एक-एक ईट जो़ड़कर राष्ट्र का निर्माण किया। छोटी छोटी पांच सौ से ज्यादा रियासतों को मिलाकर एक राष्ट्र भारत बनाया। राजीव गांधी ने अपने काल से 30 साल आगे के भारत के भविष्य के लिए 21 वीं सदी का नारा दिया। इक्कीसवी सदी को कम्प्यूटर, संचार और इंटरनेट की सदी बनाने की नीव राजीव गांधी ने रखी। पार्टी के पदाधिकारियों ने समय-समय पर राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुतियां तक दी हैं, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के लिए आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही पार्टी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योगदान दिया है।

श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के पहले अंग्रेजों के खिलाफ एवं समाज में दबे कुचले और प्रशासनिक प्रताड़ना के शिकार लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेस की स्थापना की गई थी। कांग्रेस ने आगे चलकर आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। कांग्रेस हमेशा से देश के बेसहारा एवं गरीब वंचितों के हित की लड़ाई लड़ती रही है। यही कारण रहा कि देश की जनता ने सबसे ज्यादा सेवा का मौका प्रदान किया। आज देश की सत्ता पर काबिज लोग संविधान की मूल आत्मा को कुचलने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय शंकर शुक्ला एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने कहा कि कांग्रेस का 138 वर्ष का गरिमामय इतिहास है। कांग्रेस पार्टी जब भी देश की सत्ता में आई तो देश के विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी ने देश की आजादी और आजादी के बाद देश के नव निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है। कांग्रेस पार्टी जब भी देश की सत्ता में आई तो देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कांग्रेसियों ने दशकों तक आजादी की लड़ाई लड़ी, जेल भी गए। पार्टी के पदाधिकारियों ने समय-समय पर राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने जान तक की परवाह नहीं की, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के लिए आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही पार्टी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने बड़ी चुनौती है, सत्ता में काबिज सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है। संविधान और लोकतंत्र को बचाए रखना आज सबसे बड़ा प्रश्न है और कांग्रेस पार्टी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता हर बलिदान के लिए तैयार हैं।

इस दौरान कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, बाबू अहमद मंसूरी, एमपी सरकनिया, निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा, बनारसी दास, ममता रानी आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर हरेन्द्र पाल, सतीश कुमार, सुनील आर्या, मनेाज कुमार, हरपाल सिंह, रिक्की गुप्ता, नवीन सिंह, इमरान सैपफी, शुभम, राजेश कुमार, डीएस आर्या, रामस्वरूप भारती, मान सिंह, जमील अहमद, अनिल साहनी, शीला कक्कड़, विपुल विश्वास, उमा सरकार, रामकृष्ण सैनी,राधेश्याम, नवीन खेतवाल, विजयशंकर शुक्ला, शिवपद सरकार, रमेश बोरा, प्रेमपाल,अरविंद मामू ज्योति टम्टा, बाबू विश्वकर्मा, उमेश सिंह, रोहिताश पटेल, भूपेन्द्र कुमार, भूपेश सोनी, चन्द्रशेखर साहनी, नवाब अली, अर्जुन विश्वास, रंजन रंग, शुभम मेहरा, सुमन गंगवार, ईदरीश गोला, महावीर प्रसाद सरकैनिया, बाबू अहमद मंसूरी, बनारसी दास, सुरेश यादव, विजय शंकर शुक्ला, राम स्वरूप आदि समेत तमाम कांग्रेसी थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सीएम धामी ने लोहिया हेड कैम्प कार्यलय में जनता दरबार के तहत सुनी लोगों की समस्या,, तुरंत अधिकारियो को हल के दिए निर्देश

हरिद्वार के एक दिवसीय दौरे पर पंतजलि योगपीठ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह