भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के प्रयास रंग लाये

Spread the love

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के प्रयास रंग लाये
उजाड़े गये व्यापारियों को बसाने का सीएम ने किया ऐलान

रूद्रपुर। रोडवेज के सामने स्थित राम मनोहर लोहिया मार्केट से उजाड़े गये व्यापारियों को पुनर्वासित किये जाने के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा द्वारा किये जा रहे प्रयास आखिरकार रंग लाये हैं। विकास शर्मा के प्रयासों से सीएम धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंच से उजाड़े गये दुकानदारों को पुनर्वासित करने का ऐलान किया।

बता दें जी 20 समिट के दौरान सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही राम मनोहर लोहिया मार्केट की दुकानों को प्रशासन ने हटा दिया था। जिससे सैकड़ों लोगों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा गया। कई व्यापारी अभी तक अपना कारोबार शुरू नहीं कर पाये हैं। व्यापारियों को पुनर्वासित करने के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा कई बार अधिकारियों के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर चुके थे। बीते दिनों भी विकास शर्मा ने निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर इस सम्बंध में पुनः जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री से वार्ता की थी। आज सीएम धामी के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पधारने पर विकास शर्मा ने पुनः व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद सीएम धामी ने विकास शर्मा की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उजाड़े गये व्यापारियों को पुनर्वासित करने की घोषणा की।

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सीएम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह सीएम धामी ने अपने अन्य वायदों को पूरा किया है उसी तरह सीएम धामी का यह वायदा भी जल्द ही पूरा होगा और व्यापारियों को वेडिंग जोन में दुकानें आवंटित की जायेंगी।

More From Author

रुद्रपुर। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता  तिलकराज बेहड़ जी का 69वां जन्मदिवस आवास विकास, रुद्रपुर स्थित उनके निवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।

कुमाऊँ पुलिस एस.ओ.टी.एफ. एवं औषधि विभाग की संयुक्त कार्यवाही, अवैध दवाओं की बड़ी बरामदगी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार   एस.ओ.टी.एफ. की कार्रवाई से बड़ा खुलासा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि पट्टा निःशूल्क वितरण।

महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर कांवड़ में भरकर लायें गये पवित्र गंगाजल से कांवड़ियों का भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी सुशील गाबा द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया।