भाजपा प्रदेश मंत्री ने वेंडिंग जोन के निर्माण कार्यों का लिया जायजा दिवाली से पहले सीएम देंगे दुकानों की चाबीः विकास

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

भाजपा प्रदेश मंत्री ने वेंडिंग जोन के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
दिवाली से पहले सीएम देंगे दुकानों की चाबीः विकास

रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के साथ निर्माणाधीन वेंडिंग जोन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और निर्माण शीघ्र पूरा करने को कहा।

बता दें भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा वेडिंग जोन के निर्माण और उजाड़े गये व्यापारियों को बसाने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने कई बार इस सदंर्भ में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वेंडिंग जोन निर्माण की मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। जिसके तहत वेंडिंग जोन का निर्माण अब युद्धस्तर पर जारी है। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने गुरूवार को एमएनए नरेश दुर्गापाल के साथ वेडिंग जोन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों के सम्बंध में एमएनए से जानकारी ली और दीपावली से पहले निर्माण कार्य पूरा करने को कहा।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीवाली से पहले उजाड़े गये व्यापारियों को दुकानों की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि लघु व्यापारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं दुकानों की चाबी सौंपेंगे। इसके लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन में 200 से अधिक दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें रोडवेज के सामने और समोसा मार्केट से हटाये गये दुकानदारों के अलावा अम्बेडकर पार्क के ठेली व्यवसायियों सहित अन्य ठेली व्यवसायियों को विस्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन निर्माण रूद्रपुर के लिए बड़ी सौगात है। वेंडिंग जोन के निर्माण से जहां लघु व्यापारियों को राहत मिलेगी वहीं शहरवासियों को जाम से भी निजात मिलेगी। साथ ही आये दिन ठेली व्यवसायियों को उत्पीड़न से भी निजात मिलेगी। सभी व्यापारी अपनी खुद की दुकान पर अपना कारोबार करेंगे।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोजर छाबड़ा, इन्द्र जीत सिंह, राजीव जोशी, हरजीत राठी, हर्ष रावल, अमरजीत सिंह, हरीश जुनेजा, जगजीत सिंह, बलजीत सिंह, रिंकू, सुशील बाठला, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन रुद्रपुर . नगर की प्रमुख प्राचीन रामलीला के आयोजन के निमित होने वाले भूमि पूजन की परंपरा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई।

अवैध वसूली और धमकी का मामला सामने आने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की