भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला को जिस प्रकार से आत्मनिर्भर बनाने में प्रयास किया जा रहा है

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला को जिस प्रकार से आत्मनिर्भर बनाने में प्रयास किया जा रहा है

चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो चाहे उज्जवला गैस योजना हो चाहे लोकसभा विधानसभा में बहनों को 30% आरक्षण देने की बात हो लगातार बहनों के आत्मसम्मान को बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है श्री शर्मा ने कहा की दूसरी तरफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने 33 परसेंट क्षैतिज आरक्षण नौकरियों में देखकर बहनों को सम्मान देने का काम किया है साथ ही समूह द्वारा बनाया गया प्रोडक्ट को जिस प्रकार से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने के लिए सहयोग करने का काम धामी सरकार ने किया है लगातार हमारे दोनों सरकारी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगी है और माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है कि आने वाले समय में 2 करोड़ बहनों लखपति दीदी बनना है। अभी ड्रोन दीदी का भी अभियान जारी है नारी जाति को भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सम्मान दिया है इसी कड़ी में कल सुबह 11:00 बजे रुद्रपुर के गांधी पार्क में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी जिले की समस्त बहनों को नमन और वंदन करने के लिए आ रहे हैं।
विकास शर्मा ने कहा की कल सुबह 11 बजे गल्ला मंडी से में बाजार होते हुए गांधी पार्क तक उनका भव्य रोड शो रहेगा जिसमें जगह-जगह तराई में रहने वाले सभी समाजों द्वारा अपनी संस्कृति के माध्यम से उनका स्वागत किया जाएगा और व्यापारियों द्वारा भी भव्य स्वागत होगा उसके बाद गांधी पार्क में नारी वंदन कार्यक्रम में वह बहनों को संबोधित करेंगे।
श्री शर्मा ने कहा की कार्यक्रम बहनों का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा और इसमें लगभग 40000 बहने प्रतिभा करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगभग 800 बसें लगाई गई है सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

More From Author

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वन उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून राजकुमार नेगी (DIG/Addl-CEO Operation USDM) ने शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर आपदा के विविध पक्ष व गतिमान क्रियाकलापों की समीक्षा

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

अनियंत्रण गति से आ रहा डम्पर नैय्या पुल के पास खेत में जा पल्टा गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टला।

गुजरात में अयोजित हुई 15 वीं जूनियर नेशनल फुटसल चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने अंडर 14 बालक वर्ग में सिल्वर मेडल व अंडर 19 बालक वर्ग टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लहराया परचम।