भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने टोल प्लाजा जगतपुर पट्टी में स्वच्छता अभियान चलाया

Spread the love

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने टोल प्लाजा जगतपुर पट्टी में स्वच्छता अभियान चलाया

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एनएचएआई के अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने टोल प्लाजा जगतपुर पट्टी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि स्वच्छता हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। यह सिर्फ सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि सभी का फर्ज है अपने घर के आस-पास तथा गांव व शहर को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है। हम सभी स्वच्छता की सौगंध लें तो हमारा देश चमकता हुआ नजर आएगा। लोगों की मानसिकता स्वच्छता की ओर रहेगी तो स्वच्छ भारत मिशन साकार होगा।
स्वच्छता अभियान में एनएचएआई के अधिकारीगण आरके नागरवाल, अमित कुमार शर्मा, शोभित भारद्वाज, गुंजन सिंह, पंकज कुमार दुबे, ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, जितेंद्र यादव, अमित नारंग, पवन बाठला, सुखवीर संधू, कपिल चौहान, प्रीतम सिंह, योगराज सिंह, राजेश पाल सिंह, रोहित कुमार, भीम सिंह, तुकमान सिंह, टोल प्लाजा के कर्मचारी आदि ने सहभागिता निभाई।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

एससी गुड़िया आईएमटी में क्लाउड कंप्यूटिंग पर एक दिवसीय वर्कशाप का सफल आयोजन

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *