बाजपुर के ग्राम कनौरा में चले लाठी डंडे 13 से ज्यादा लोग घायल।

Spread the love

बाजपुर के ग्राम कनौरा में चले लाठी डंडे 13 से ज्यादा लोग घायल।

बाजपुर= ग्राम कनौरा उधम सिंह नगर में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब नाबालिक लड़की को जबरन बाइक पर बाजार लेकर जाने की सूचना लड़की के परिजनों को मिली। जिससे दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे और ईंट पत्थर चल गए। जिसमें 13 लोग घायल हो गए, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बाजपुर के ग्राम कनोरा में एक युवक नाबालिक लड़की को जबरन बाजार लेकर जा रहा था। जिसके चलते गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई, मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें दोनों पक्षों के जुबेर, यूनुस, फिरोज, फरीदा, फरजाना, शिफा अंजुम, जुनेद, शोएब, डॉक्टर शमशाद, यासीन, खैरुल निशा, सलीम, फहीम घायल हो गए। जहां घायलों को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने करीब आधा दर्जन घायलों को उपचार के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही बाजपुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही अमल मिलाई जाएगी।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

तक आरओबी का निर्माण नहीं हुआ तो कांग्रेस द्वारा विधायक आवास के बाहर धरना दिया जाएगा…आदेश चौहान

बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में चल रही शौर्य जागरण यात्रा 2अक्टूबर को रुद्रपुर पहुँचेगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *