प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपाइयों ने बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपाइयों ने बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला

काशीपुर। प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपाइयों ने शनिवार सायं एमपी चौक के निकट पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भाजपाइयों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से देश के लोगों में आक्रोश है।
भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चण्डोक के नेतृत्व में भाजपाई यहां एमपी चौक के निकट एकत्र हुए। यहां पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर में पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चण्डोक, जिला उपाध्यक्ष गुरबक्श सिंह बग्गा व लवीश अरोरा ने कहा कि आतंकवाद को पालने पोसने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री की टिप्पणी से भारत की जनता गुस्से में हैं। आज पूरा विश्व भारत के प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान कर रहा है। ऐसे में भुट्टो का गैरजिम्मेदाराना बयान उनके मानसिक दीवालियापन को दर्शाता है। इस दौरान डा. गिरीश तिवारी प्रशांत पंडित, रविपाल, सर्वजीत सिंह, सुधा शर्मा, अभिषेक गोयल, समरपाल चौधरी, संचित मिश्रा, ईश्वर गुप्ता, राजेंद्र सैनी, प्रियांशु, पंकज पाती, अशोक सैनी, मोहित व हितेंद्र भटनागर सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

बीस हजार का ईनामी गिरफ्तार ,एसएसपी की सख्ती के बाद धरपकड़ अभियान जारी

छात्रा को सरेराह रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *