पुलिस लाइन रुद्रपुर में विधिवत प्रशिक्षण पूर्ण कर फायर पुलिस(फायरमैन) का हिस्सा बने 99 रिक्रूट आरक्षी

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

पुलिस लाइन रुद्रपुर में विधिवत प्रशिक्षण पूर्ण कर फायर पुलिस(फायरमैन) का हिस्सा बने 99 रिक्रूट आरक्ष

आज दिनांक 08.01.2024 को पुलिस लाइन रुद्रपुर में फायर पुलिस के प्रशिक्षणरत नवनियुक्त आरक्षियों के विधिवत प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत “दीक्षांत समारोह” का आयोजन किया गया।
दीक्षांत समारोह में फायर पुलिस के 99 नवनियुक्त आरक्षियों द्वारा जिसमें 99 पुरुष फायरमैन/आरक्षी सम्मिलित रहे जो 06 माह प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत आज पुलिस लाइन रुद्रपुर के परेड ग्राउंड में रंगारंग मार्च पास्ट कर व सलामी देकर देश सेवा व कर्तव्य निष्ठा  की शपथ ली गयी।।

समारोह में मुख्य अतिथि    पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत , द्वारा सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात   द्वारा परेड समारोह को संबोधित करते हुवे सभी को  कर्तव्यनिष्ठा व पूर्ण समर्पणता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के संबध में बताया गया तथा अंतःकक्ष व बाह्य कक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत  किया गया।।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी  द्वारा   पुलिस उपमहानिरक्षक कुमाऊं परीक्षेत्र  को अतिथेय स्वीकार करने व समारोह में उपस्थिति हेतु उन्हें आभार ज्ञापित किया गया।।

समारोह में श्री चंद्रशेखर आर घोड़के पुलिस अधीक्षक अपराध/ट्रैफिक,श्री भूपेंद्र सिंह भंडारी पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर/पुलिस लाइन,श्री ईशान कटारिया,मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधम सिंह नगर,पुलिस उपाधीक्षक नगर श्रीमती अनुषा बडोला,पुलिस उपाधीक्षक संचार रेवाधार मठपाल व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन/ट्रेनिंग वेद प्रकाश भट्ट एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रुद्रपुर कोतवाल बने धीरेंद्र कुमार,पुलिस लाइन पहुंचे विक्रम राठौर कई चौकी इंचार्ज भी बदले लिस्ट देखे

दीदी-भुली की बदौलत उत्तराखंड प्रगति की और अग्रसर:धामी सीएम धामी ने कहा पीएम उत्तराखंड से करते है लगाव रुद्रपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आयोजित दीदी भुली महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीदी-भुलियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने हेतु सरकार कृतसंकल्प है