पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ किया केस दर्ज

Spread the love

पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। दहेज में पांच लाख रूपये व बाइक की मांग

करने और मांग पूरी न होने पर मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की

धमकी देने के आरोप में पुलिस ने  पांच के खिलाफ केस

दर्ज किया है। ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी पूजा पुत्री चन्द्रिका यादव

ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर बताया कि 26 अप्रैल 2019 को उसका

विवाह सोनाली विहार रूड़की तथा हाल में लालकुंआ निवासी अरूण कुमार पुत्र

राजेश यादव के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पति अरूण, सास मालती,

ससुर राजेश, ननद संध्या व रूद्राक्ष गार्डन के निकट काशीपुर निवासी ननद

अर्चना यादव कम दहेज का ताना देते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। पांच लाख

रूपये व बाइक की मांग की गई। आरोप है कि सास व पति ने गला दबाकर और जलाकर

हत्या की कोशिश की। किसी तरह 14 जनवरी 2021 को वह जान बचाकर मायके आ

पहुंची। तहरीर में बताया गया है कि 9 अगस्त 2021 को ससुरालीगण मायके आ

धमके और गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देते रहे। तहरीर के आधार पर

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ किया मुकदमा कायम

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई हो : अलका पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *