पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर व उसके दो साथियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर व उसके दो साथियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन टावर के पास स्थित एक मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मौहल्ला अल्लीखां अंतर्गत तीन टावर के पास रहने मोहसिन ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी कि 30 सितंबर की सुबह वह सोकर उठा तो घर का मेन गेट खुला और सामान बिखरा देखा तो पता चला कि चोर उनके घर से उनका मोबाइल समेत चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी सुनील सुतैड़ी के नेतृत्व में कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान तीन युवकों को काली बस्ती के निकट कब्रिस्तान के पास चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय कारतूस, दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने उक्त चोरी करना कबूल करते हुए चोरी का माल बरामद कराया। तीनों की पहचान राकेश कुमार उर्फ विधायक, बंटी सैनी उर्फ लंगड़ा व रब्बानी के रूप में हुई। तीनो नशे की लत के चलते चोरी की घटना को अंजाम देते है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक सुनील सुतैड़ी, अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल मनराल, कांस्टेबल अनिल कुमार, तारा चन्द्र, सुरेंद्र सिंह, कैलाश चन्द्र, जगदीश भट्ट शामिल रहे।

More From Author

ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी अजय गणपति द्वारा *साइबर अपराधियों के विरुद्ध “ऑपेरेशन सायबर प्रहार एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान जारी  सैकड़ों से अधिक म्यूल अकाउंट चिन्हित, सभी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलित

रूद्रपुर । भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों को दिया तोहफा, सीएम ने किया सी एस डी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण। मुख्यमंत्री का रोड शो में किया जनता व जनप्रतिनिधियों ने न पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत।

प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सांसद की गिरफ्तारी का किया विरोध केंद्र सरकार कर रही है गंदी राजनीति  पी एस रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *