पुरोला प्रकरण मे SP उत्तरकाशी द्वारा सम्रान्त नागरिकों व आमजन से की गयी शान्ति व क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार

पुरोला प्रकरण मे SP उत्तरकाशी द्वारा सम्रान्त नागरिकों व आमजन से की गयी शान्ति व क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

पुरोला में नाबालिग के अपहरण के मामले में *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी उत्तरकाशी, श्री अर्पण यदुवंशी* द्वारा सभी से कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई, उनके द्वारा ऐसे समय पर कानून प्रिय/क्षेत्र के सम्मानित लोगों से आगे आने की अपील की गई है। एस0पी0 सर् द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस अपराध विशेषकर महिला एवं बच्चों से सम्बन्धी अपराधों के प्रति बेहद गम्भीर व संवेदनशील है। अपहरण के मामले मे पुलिस द्वारा आरोपी दोनो युवकों को घटना के तुरन्त बाद ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस इस मामले मे बहुत तेजी से निष्पक्ष कार्यवाही कर रही है, हॉल के मे माहौल को देखते हुये पुरोला में अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी को तैनात करते हुये पुलिस गश्त बढा दी गयी है। विवादित पोस्टर चस्पा करने के मामले मे भी पुलिस द्वारा इण्डियन पैनल कोड की सुसंगत धाराओं मे FIR पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी गयी है, इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना कृत्य करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा, कृपया सभी लोग शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें।

मीडिया सेल
पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।

More From Author

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में जाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की अपराधिक रूप से अर्जित करोडो की संपत्ति को लिया अपनी हिरासत में।

प्रदेश भर में चल रहे अतिक्रमण अभियान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी,,किच्छा में गरजे कांग्रेसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *