पढ़े..सीपी शर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया क्यों उन्हें बनाया गया महानगर नगर अध्यक्ष ,पहले थे प्रदेश अध्यक्ष कामगार असंगठित कमेटी

Spread the love

पढ़े..सीपी शर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया क्यों उन्हें बनाया गया महानगर नगर अध्यक्ष ,पहले थे प्रदेश अध्यक्ष कामगार असंगठित कमेटी

शुनिए…

राजीव गौड़..उधम सिंह नगर । रुद्रपुर में कांग्रेस से नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने आज पद मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत की ओर नगर अध्यक्ष के रूप में दायत्व मिलने पर राष्ट्रीय और प्रदेश कमेटी का आभार व्यक्त किया।श्री शर्मा ने कहा प्रेस वार्ता में रुद्रपुर में कांग्रेस को विपक्ष के तौर पर खूब वाखुवी निभाया जायेगा।उन्होंने कहा की रुद्रपुर में एक मजबूत विपक्ष को निभाते हुए अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ताओं की इच्छा पर खरा उतरने का काम करूंगा।वार्ता में कहा की संगठन रूप से रुद्रपुर नगर कमेटी में बदलाव कर जो युवा पीढ़ी है जो अच्छा नेतृत्व करना चाहते है। जिस तरह से बस्तियों में निगम के रूप में पार्षद के रूप में रुद्रपुर विधानसभा में जो कर्मठ कार्यकर्ता है। उनको साथ लेकर कमेटी कार्य करेगी। कहा की जो किन्ही कारण बस पार्टी से नाराज कार्यकर्ता है उनको मनाया जायेगा और साथ लेकर काम किया जायेगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रपुर विधानसभा में जिन मुद्दों को लेकर चुनाव जीता है उनको भी घेरने का काम करेंगे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी,दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना में की शिरकत

शहीद उधम सिंह जी को जिला मुख्यालय रुद्रपुर से आजाद कराने के लिए मजदूर समाजसेवियों ने किया मांग ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *