नशा कारोबारियों पर उधम सिंह नगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी  154 ग्राम अवैध चरस सहित 01 अभियुक्ता पुलभट्टा थाना क्षेत्र में उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त मे ।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

नशा कारोबारियों पर उधम सिंह नगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी

154 ग्राम अवैध चरस सहित 01 अभियुक्ता पुलभट्टा थाना क्षेत्र में उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त मे

वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाये जाने के तहत पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश के क्रम मे   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर   द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । जिस क्रम मे  पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व,पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी सितारगंज   के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा दिनांक 08-01-2024 को बरा बाजार मे तीन पानी को जाने वाले कट के पास से अभियुक्ता गुडिया पत्नी लालमन पुत्री चंदन निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर तथा ग्राम सिद्धा नवदिया थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर उम्र 45 वर्ष को 154 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ मे अभियुक्ता गुडिया ने बताया कि पहले मेरा पति लालमन चरस तस्करी का काम करता था किन्तु जब उस पर मुकदमे हो गए तो मैने चरस बेचना शुरु कर दिया , मै बहेडी से एक व्यक्ति से चरस लेकर आती हूं जो फंसने के डर से अपना नाम पता नहीं बताता है । चरस को मै फुटकर में बेचकर अपना व अपने परिवार का भरष पोषण करती हूँ ।बरामदगी के आधार पर FIR NO- 03/2024 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्ता को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त-

गुडिया पत्नी लालमन पुत्री चंदन निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर तथा ग्राम सिद्धा नवदिया थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर

बरामदगी:
1- 154 ग्राम अवैध चरस
2- एक पर्स,170 रू0

अपराधिक इतिहास
अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

उत्तराखण्ड में ज्योतिष शास्त्र की लम्बी परंपरा और गौरवशाली इतिहास रहा है। ज्योतिष को वेद विज्ञान और वेदों की आंखे माना गया है – मुख्यमंत्री

भाईचारा एकता मंच सभी का अपना संगठन, सभी का आपसी सामंजस से जरूरी… केपी गंगवार