दो दिवसीय अंडर 21 व सीनियर ( बालक / बालिका ) उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता का हुआ समापन।

Spread the love

 

दो दिवसीय अंडर 21 व सीनियर ( बालक / बालिका ) उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता का हुआ समापन।

कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने जु-जित्सू खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला,।

रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। शिवालिक हाल, श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में चल रही दो दिवसीय अंडर 21 व सीनियर ( बालक / बालिका ) उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम समापन अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं और राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही कई योजनाओं के विषय में भी बताते हुए कहा कि आज उत्तराखंड खेल नीति के अनुसार उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों को नौकरी एवं स्कालरशिप दी जा रही है। आज जु-जित्सू खिलाड़ियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ा रहे है, जो बधाई के पात्र है। ओर उन्होंने आयोजकों ओर जिला डीसीओ जानकी कार्की का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान जु-जित्सू‌ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय जोशी ने राज्य के उदीयमान खिलाड़ियों की उपलब्धियों एवं राज्य की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 14 स्वर्ण, 12 रजत, 6 कांस्य पदक सहित कुल 32 पदक जीतकर ऊधम सिंह नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 23 पदक जीतकर नैनीताल ने दूसरा एवं 10 पदक जीतकर देहरादून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 10 स्वर्ण, 09 रजत, 6 कांस्य पदक सहित कुल 25 पदकों के साथ नैनीताल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, एवं 9 स्वर्ण, 8 रजत, 8 कांस्य पदक सहित कुल 25 पदक जीतकर ऊधम सिंह नगर ने दूसरा स्थान एवं 5 पदकों के साथ देहरादून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा, जु-जित्सूएसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय जोशी, निदेशक सतीश जोशी, जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन आयोजन पर विनय जोशी ने विशेष तौर पर जिला डीएसओ जानकी कार्की एवं विभागीय जु-जित्सू कोच कमल सिंह, महासचिव ऋषि पाल भारती का आभार जताया।
ओर आगे ऋषि पाल भारती ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी आगामी दिनांक 9 से 12 अक्टूबर 2025 को सहारनपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जु-जित्सू प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रैफरी एवं ऑफिशियल की भूमिका में नव्या पाण्डेय, कमल सिंह, वैभव पाण्डेय, आदित्य सिंह, निलेश जोशी, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, विशाल मेहता, रूनू शर्मा, युवराज खाती रहे।

इस मौके पर पर जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के पदाधिकारियों में किशोर सिंह, मुकेश यादव, कृष्ण साना, टीम मैनेजर करुणानिधि (हरिद्वार), विशान छेत्री (देहरादून) आदित्य सिंह (नैनीताल), ऋषि पाल भारती (ऊधम सिंह नगर), बलवंत सिंह (चंपावत व पिथौरागढ़), नवीन रयाल (टिहरी), कुंदन सिंह व यशपाल ( अल्मोड़ा), व जिला खेल कार्यालय के समस्त प्रशिक्षक मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक ताकतः विकास शर्मा धामी सरकार ने उत्तराखंड को दी नई दिशा  रानीखेत में महापौर ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता किया सम्बोधित

नगला को लेकर सियासी संग्राम तेज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का विधायक तिलक राज बेहड़ पर पलटवार